देश

बस्ती में आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार

जिले के थाना दुबौलिया के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ गन्ने के खेत में एक युवक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.

बस्ती में आठ साल की बच्ची के साथ बलात्कार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

बस्ती (उप्र), 13 सितंबर: जिले के थाना दुबौलिया के एक गांव में आठ साल की बच्ची के साथ गन्ने के खेत में एक युवक द्वारा कथित तौर पर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है. पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी.यह भी पढ़े: महिला पत्रकार के साथ छेड़छाड़, चार आरोपी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि 12 सितंबर की शाम थाना दुबौलिया के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसकी आठ साल की बेटी के साथ पड़ोस में रहने वाले लड़के ने गन्ने के खेत मे ले जाकर बलात्कार किया है. उन्होंने बताया कि सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए महिला अस्पताल भेजा, जहां उसका इलाज चल रहा है.

उन्होंने बताया कि वादी की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. अभियुक्त की तलाश की जा रही है.श्रीवास्तव ने बताया कि प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी की उम्र करीब 20 साल है. पीड़ित और आरोपी आपस में दूर के रिश्तेदार और पड़ोसी भी हैं. उन्होंने बताया कि शीघ्र ही आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक करवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 13, 2021 03:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).