देश

राहुल गांधी बोले- देश की पॉवर पीएम के नहीं, किसी और के हाथ में है

राहुल गांधी ने कहा, "आप जितनी चाहें उतनी (फोन) टैपिंग कर सकते हैं. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर तुम मेरा फोन लेना चाहते हो तो मैं तुम्हें दे दूंगा."

राहुल गांधी बोले- देश की पॉवर पीएम के नहीं, किसी और के हाथ में है
Rahul Gandhi | Image: PTI

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने फोन टैपिंग को लेकर केंद्र पर जोरदार हमला बोला. कई विपक्षी नेताओं द्वारा अपने Apple डिवाइस की 'हैकिंग' के आरोप पर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा, "बहुत कम लोग इसके खिलाफ लड़ रहे हैं, लेकिन हम डरे हुए नहीं हैं. आप जितनी चाहें उतनी (फोन) टैपिंग कर सकते हैं. मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता. अगर तुम मेरा फोन लेना चाहते हो तो मैं तुम्हें दे दूंगा." राहुल गांधी ने कहा, 'PM नरेंद्र मोदी की आत्मा अडानी में है...असलियत यह है कि राजा, राजा ही नहीं है, पावर किसी और के हाथ में है. जैसे ही हम अडानी पर जाते हैं वैसे ही इंटेलिजेंस एजेंसी, जासूसी, CBI आते हैं... अभी नंबर-1 अडानी, नंबर-2 प्रधानमंत्री और नंबर-3 पर अमित शाह हैं." Apple ने विपक्षी नेताओं को भेजा अलर्ट, हैकिंग को लेकर निशाने पर केंद्र सरकार.

अपनी प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कई विपक्षी नेताओं को उनके फोन निर्माता से प्राप्त चेतावनी ई-मेल की एक प्रति दिखाई. इसमें कहा गया था कि "स्टेट स्पॉन्सर्ड अटैकर्स उनके फोन से छेड़छाड़ करने की कोशिश कर रहे हैं."

राहुल गांधी का केंद्र पर हमला

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा, "पूरे विपक्ष के खिलाफ एप्पल का नोटिस आता है... यह मेरे कार्यालय में सभी लोगों को मिला है. कांग्रेस पार्टी में लिस्ट बनी हुई है... यह सारे किसी न किसी तरीके से इस मामले में शामिल हैं... आपका ध्यान कभी इधर, कभी उधर ले जाते हैं, आपके दिल में गुस्सा पैदा करते हैं और जब आपके अंदर नफरत आता है तब ये लोग इस देश का धन ले जाते हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2023 01:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).