एजेंसी न्यूज

Uttarakhand: बंदी से मिलने आए व्यक्ति ने जेलर पर किया हमला, आरोपी को भी पहचानने से किया इनकार

उत्तराखंड के टिहरी जिला कारागार में कैदी से मुलाकात करने आए एक व्यक्ति ने जेल अधीक्षक पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया.

Uttarakhand: बंदी से मिलने आए व्यक्ति ने जेलर पर किया हमला, आरोपी को भी पहचानने से किया इनकार

नयी टिहरी, 25 अगस्त: उत्तराखंड के टिहरी जिला कारागार में कैदी से मुलाकात करने आए एक व्यक्ति ने जेल अधीक्षक पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. दिलचस्प बात यह है कि आरोपी जिस कैदी से जेल में मिलने आया था, उसने आरोपी को पहचानने से ही इनकार कर दिया. पुलिस अब जांच में जुट गई है कि आरोपी किसी मकसद से जेल गया था. MP Shocker: रक्षा बांधने आई चचेरी बहन को बनाया हवस का शिकार, गैंगरेप के बाद दफनाया शव

प्रभारी जेलर अजहर अब्बास ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि बुधवार अपराह्न करीब सवा तीन बजे खुद को पत्रकार बताने वाला नावेद अख्तर नाम का व्यक्ति जेल में एक कैदी से मिलने आया था.

जब उन्होंने बंदी को मुलाकात करने के लिए बुलाया तो उसने उस व्यक्ति को पहचानने से ही इनकार कर दिया. इस पर जेल अधीक्षक अनुराग मलिक ने पुलिस को फोन कर मौके पर बुलाया. इसी दौरान कार्यालय में बैठे आरोपी ने टेबल पर रखा कांच का गिलास तोड़कर बंदी पर हमला करने का प्रयास किया.

जब जेल अधीक्षक ने बीच-बचाव का प्रयास किया तो आरोपी ने टूटे हुए कांच के गिलास से उन पर ही हमला कर दिया, जिससे उनकी उंगलियां कट गईं और वह लहूलुहान हो गए. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. थानाध्यक्ष कमल मोहन भंडारी ने बताया कि इस बात की जांच की जा रही है कि हरिद्वार का रहने वाला आरोपी बंदी से किस मकसद से मिलने आया था.

सहायक अभियोजन अधिकारी अनुराग वरुण ने बृहस्पतिवार को बताया कि आरोपी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट विनोद कुमार बर्मन की अदालत में पेश किया जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2022 09:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).