News

VIDEO: भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद! रंजिश के चलते थार गाड़ी में पेट्रोल डालकर लगा दी आग, सीसीटीवी आया सामने

भोपाल में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद है. उन्हें कानून और पुलिस का किसी भी प्रकार का डर नहीं है. इस घटना को देखने के बाद आपको भी ऐसा ही लगेगा. तीन बदमाशों ने लाखों की थार जीप में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए.

VIDEO: भोपाल में बदमाशों के हौसले बुलंद! रंजिश के चलते थार गाड़ी में पेट्रोल डालकर लगा दी आग, सीसीटीवी आया सामने
Credit-(Twitter-X)

भोपाल, मध्य प्रदेश: भोपाल में बदमाशों के हौसले काफी बुलंद है. उन्हें कानून और पुलिस का किसी भी प्रकार का डर नहीं है. इस घटना को देखने के बाद आपको भी ऐसा ही लगेगा. तीन बदमाशों ने लाखों की थार जीप में पेट्रोल डालकर आग लगा दी और मौके से फरार हो गए. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है.

जिसमें देखा जा सकता है की बाइक पर तीन बदमाश आते है और, जिनके मुंह ढके हुए है और उसमें से एक उतरता है और ढक कर रखी थार जीप में पेट्रोल डालकर आग लगा देता है और कुछ ही समय में आग की बड़ी बड़ी लपटें उठने लगती है. बताया जा रहा है की रंजिश के चलते इन बदमाशों ने इस घटना को अंजाम दिया है. घटना भोपाल के शाहपुर इलाकें की बताई जा रही है. ये भी पढ़े:Video: सड़क पर चलती कार में लगी आग, समय रहते सवारियां निकली बाहर, लखनऊ के गोमतीनगर में हादसा

थार गाड़ी में बदमाशों ने लगाई आग 

इस घटना को जिस तरह से अंजाम दिया गया है, इससे ये तो समझ में आता है की न तो बदमाशों को इस बात का डर था की कार बहुत महंगी है और आगे पुलिस के द्वारा पकड़ें जाने का भी बदमाशों को डर नहीं था. इस घटना के बाद पुलिस ने आगे की जांच शुरू कर दी है. इस वीडियो को ट्विटर एक्स पर @Pradeep70208068 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2024 02:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).