एजेंसी न्यूज

Delhi: वजीराबाद में सहकर्मियों ने प्रबंधक की गला रेत कर हत्या की, तीन युवक गिरफ्तार

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक शॉपिंग सेंटर में एक प्रबंधक की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी.

Delhi: वजीराबाद में सहकर्मियों ने प्रबंधक की गला रेत कर हत्या की, तीन युवक गिरफ्तार
सांंकेतिक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 11 नवंबर: उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद इलाके में एक शॉपिंग सेंटर में एक प्रबंधक की कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी. पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान अंकित कुमार (19), सुजल कुमार (19) और विनोद कुमार यादव (20) के रूप में हुई है. Delhi: नाबालिग लड़की से मस्जिद में छेड़खानी करने के आरोप में व्यक्ति गिरफ्तार.

उन्होंने बताया कि सभी आरोपी और पीड़ित एक ही जगह पर काम करते थे. पुलिस ने बताया कि पीड़ित गौरव, अंकित और सुजल को कथित तौर पर परेशान करता था और उसने यादव को नौकरी से भी निकाल दिया था.

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह करीब 7.50 बजे पुलिस को सूचना मिली कि बुराड़ी के बायोडायवर्सिटी पार्क के सामने एपेक्स पब्लिक स्कूल के निकट एक शव पड़ा है. उन्होंने बताया कि बाद में शव की पहचान बुराड़ी के शिव कुंज निवासी गौरव के रूप में हुई.

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस ने इलाके के 20 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की और तीन युवकों को गिरफ्तार किया. पूछताछ में पता चला कि कौशिक एंक्लवे में बिग राशन बाजार में सुजल और अंकित काम करते थे और गौरव यहां प्रबंधक के तौर पर कार्यरत था. पुलिस उपायुक्त ने बताया कि यहीं पर यादव भी काम करता था जिसे कुछ दिन पहले गौरव ने निकाल दिया था.

उन्होंने बताया कि यादव को नौकरी से निकाले जाने के बाद तीनों ने मिलकर उसे सबक सिखाने की योजना बना वारदात को अंजाम दिया. उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है .

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2022 10:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).