एजेंसी न्यूज

MP में शख्स ने खेला खूनी खेल! अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या

जिले के डबरा इलाके में बृहस्पतिवार को 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की कथित रूप से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी.

MP में शख्स ने खेला खूनी खेल! अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या
Photo Credits : Pixabay

ग्वालियर (मध्य प्रदेश), 3 अगस्त: जिले के डबरा इलाके में बृहस्पतिवार को 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और उसके प्रेमी की कथित रूप से कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी. यह जानकारी पुलिस ने दी.

डबरा के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी (एसडीओपी) विवेक कुमार शर्मा ने बताया कि थाना गिजौर्रा के सेमरी गांव से सूचना मिली कि एक महिला व पुरुष की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी गई है. Maharashtra: बार-बार रेप कर नाबालिग लड़की को किया प्रेग्नेंट, POCSO के तहत केस दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

उन्होंने कहा कि इस मामले में आरोपी मुरारी बघेल (35) ने अपनी पत्नी को उसके प्रेमी धर्मेन्द्र जाट के साथ देखकर गुस्सा हो गया और कुल्हाड़ी से हमला कर दोनों की हत्या कर दी. बघेल ने बताया कि घटना के बाद आरोपी वहां से फरार हो गया.

उन्होंने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है. बघेल ने बताया कि आरोपी की तलाश जारी है और जल्दी ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2023 08:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).