Rajasthan: शख्स का शादी शुदा चचेरी बहन से था अफेयर, पहले गोली मारकर मौत के घाट उतारा फिर कर ली खुदकुशी
जयपुर के एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी ही जिंदगी खत्म करने से पहले अपनी शादीशुदा चचेरी बहन पर गोली चला दी. यह घटना रविवार को राजस्थान के देवकीनंदनपुरा गांव में घटी. शख्स की चचेरी बहन प्रियंका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है.
राजस्थान: जयपुर के एक शख्स ने कथित तौर पर अपनी ही जिंदगी खत्म करने से पहले अपनी शादीशुदा चचेरी बहन पर गोली चला दी. यह घटना रविवार को राजस्थान के देवकीनंदनपुरा गांव में घटी. शख्स की चचेरी बहन प्रियंका को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है. महिला के सिर पर गोली लगी है और उसे वेंटिलेटर पर रखा गया है. हालांकि, उस व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. शख्स की पहचान घनश्याम मीणा के रूप में हुई है.
घनश्याम कथित रूप से अपनी विवाहित चचेरी बहन प्रियंका मीणा के साथ प्यार में था. रविवार शाम करीब 7.45 बजे घनश्याम और प्रियंका एक-दूसरे से मिले. दोनों एक दूसरे से बात कर रहे थे, तब घनश्याम ने एक देसी पिस्तौल निकाली और प्रियंका के सिर पर गोली मार दी. महिला बेहोश होकर जमीन पर गिर गई. इसके बाद घनश्याम ने खुद को गोली मार ली और मौके पर ही दम तोड़ दिया. अतिरिक्त डीसीपी (दक्षिण) अवनीश शर्मा ने द टाइम्स ऑफ इंडिया को बताया कि महिला को प्रताप नगर के एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत बहुत गंभीर है. यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश: प्रेम प्रसंग में युवक और नाबालिग लड़की ने लगाई फांसी, मामला दर्ज
घटना को लेकर स्थानीय लोगों द्वारा पुलिस को अलर्ट किया गया था. सूचना के बाद, पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) हरेंद्र महावर सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की एक टीम के साथ घटनास्थल पर गए. प्रारंभिक जांच में पता चला कि शख्स अपनी चचेरी बहन के साथ प्यार में था और उसने उसे मोबाइल फोन पर फोन करके परेशान करना शुरू कर दिया था. घनश्याम के परिवार वालों ने पहले आश्वासन दिया था कि वह उसे परेशान नहीं करेगा और प्रियंका की शादी कर दी गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 25, 2021 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

