देश

तमिलनाडु : HIV पॉजिटिव लड़के को सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक ने दाखिला देने से किया इनकार, शिक्षा विभाग ने मामले में जांच के दिए आदेश

तमिलनाडु के पेराम्बलुर जिले में एक सरकारी हाई स्कूल ने एचआईवी पॉजिटिव लड़के को कथित तौर पर दाखिला देने से इनकार कर दिया. जिसके बाद तमिलनाडु शिक्षा विभाग ने मामले में जांच के आदेश दिए. प्रधानाध्यापक और लड़के के परिजन के बीच दाखिला देने से इनकार करने को लेकर कथित तौर पर झगड़ा हुआ.

तमिलनाडु : HIV पॉजिटिव लड़के को सरकारी स्कूल में प्रधानाध्यापक ने दाखिला देने से किया इनकार, शिक्षा विभाग ने मामले में जांच के दिए आदेश
प्रतीकात्मक तस्वीर, (फोटो क्रेडिट: PIXABAY)

तिरुचिरापल्ली :  तमिलनाडु (Tamil Nadu) के पेराम्बलुर जिले में एक सरकारी हाई स्कूल ने एचआईवी (HIV) पॉजिटिव लड़के को कथित तौर पर दाखिला देने से इनकार कर दिया जिसके बाद तमिलनाडु शिक्षा विभाग ने मामले में जांच के आदेश दिए. सूत्रों ने बताया कि स्कूल शिक्षा निदेशक एस कनप्पन ने लड़के को दाखिला देने से इनकार करने के संबंध में जिले के मुख्य शिक्षा अधिकारी से रिपोर्ट मांगी है.

लड़के को करीब एक सप्ताह पहले पेराम्बलुर जिले के कोलाक्कनाथम के एक स्कूल में दाखिला लेने के लिए आने को कहा गया था लेकिन बुधवार को उसे लौटा दिया गया. सूत्रों ने बुधवार को कहा कि स्कूल के शिक्षा निदेशक यह जानना चाहते हैं कि लड़के को दाखिला देने से क्यों इनकार कर दिया गया और स्कूल के प्रधानाध्यापक के़ कामराज तथा माता-पिता के बीच बैठक में क्या हुआ.

यह भी पढ़ें : इस शख्स ने अपने पार्टनर्स से छुपाई थी HIV पॉजिटिव होने की बात, हुआ जेल से रिहा

बताया जा रहा है कि प्रधानाध्यापक और लड़के के परिजन के बीच ‘‘छात्र को खराब अकादमिक प्रदर्शन के कारण’’ दाखिला देने से इनकार करने को लेकर कथित तौर पर झगड़ा हुआ. बहरहाल, प्रधानाध्यापक ने कहा कि उन्होंने लड़के को दाखिला देने से इनकार नहीं किया और ना ही उनके पास ऐसा करने की शक्ति है. प्रधानाध्यापक और पेराम्बलुर के मुख्य शिक्षा अधिकारी अरुल रंगन ने कहा कि अगर लड़का उनके पास आएगा तो उसे दाखिला दिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2019 03:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).