गुजरात: दूल्हे का पिता दुल्हन की मां को लेकर भागा, शादी हुई कैंसल

सूरत में दो परिवारों के हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. लड़के के पिता और लड़की की मां ने दोनों की शादी के प्लान पर पानी फेर दिया. लड़का लड़की एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उससे पहले लड़के का बाप लड़की की मां को लेकर भाग गया. ख़बरों के अनुसार लड़के के पिता और लड़की की मां एक दूसरे को काफी पहले से जानते थे, लेकिन काफी समय से दोनों की एक दूसरे से मुलाकात नहीं हुई थी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: फाइल फोटो)

गुजरात: सूरत में दो परिवारों के हैरान कर देनेवाला मामला सामने आया है. लड़के के पिता और लड़की की मां ने दोनों की शादी के प्लान पर पानी फेर दिया. लड़का लड़की एक दूसरे से शादी करना चाहते थे, लेकिन उससे पहले लड़के का बाप लड़की की मां को लेकर भाग गया. ख़बरों के अनुसार लड़के के पिता और लड़की की मां एक दूसरे को बहुत पहले से जानते थे, लेकिन काफी समय से दोनों की एक दूसरे से मुलाकात नहीं हुई थी. सालों बाद मिलने के बाद दोंनो को एक दूसरे से फिर से प्यार हो गया. इस घटना के बाद से शादी कैंसल कर दी गई है.

शादी फरवरी महीने में होनेवाली थी, लेकिन 48 साल के दूल्हे के पिता और 46 साल की दुल्हन की मां पिछले 10 दिन से गायब हैं, बहुत ढूंढने के बाद भी उनका कोई पता नहीं चला. दुल्हे का पिता अपने घर काटरगम से लापता है और दुल्हन की मां अपने नवसारी के घर से लापता है. दोनों परिवारों ने पुलिस स्टेशन में मिसिंग की रिपोर्ट दर्ज कराई है, पुलिस उन्हें ढूंढने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें: दामाद के प्रति आकर्षित हुई सास, बेटी के फोन से चुराई न्यूड तस्वीर

ख़बरों के अनुसार दोनों एक दूसरे को अपनी जवानी के दिनों से जानते हैं, जब वो एक ही सोसायटी में रहते थे. दोनों के भागने के बाद कुछ रिश्तेदारों ने बताया कि पास्ट में दोनों रिलेशनशिप में थे. ख़बरों के अनुसार ये शादी एक साल पहले तय की गई थी, जो अब लड़की और लड़के के मां बाप के एक साथ भाग जाने के कारण कैंसल कर दी गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

LPG Shipment Through Hormuz: गल्प से 20 हजार टन एलपीजी लेकर कांडला पहुंचा जहाज, होर्मुज जलडमरूमध्य पार कर सुरक्षित भारत पहुंची खेप

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 248 रनों का टारगेट, फिन एलन और अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट