Rajdhani Express Fire: बेंगलुरू जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षित
बेंगलुरू जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में रविवार रात तेलंगाना के विकाराबाद जिले के निकट आग लग गई। दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी.
हैदराबाद, 4 जनवरी : बेंगलुरू (Bengaluru) जा रही राजधानी एक्सप्रेस के इंजन में रविवार रात तेलंगाना (Telangana) के विकाराबाद जिले के निकट आग लग गई. दक्षिण मध्य रेलवे (SCR) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. अधिकारी ने कहा कि ट्रेन में सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं.
एससीआर के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सीएच राकेश ने बताया कि यह घटना रात करीब नौ बजे उस दौरान हुई जब नयी दिल्ली से बेंगलुरू जा रही राजधानी एक्सप्रेस नवंडगी रेलवे स्टेशन से गुजर रही थी. यह भी पढ़ें : Bengaluru: कोरोना महामारी को लेकर बेंगलुरु पुलिस का बड़ा फैसला, 31 दिसंबर की शाम 6 बजे से 1 जनवरी की सुबह 6 बजे तक धारा 144 लागू
उन्होंने कहा कि लोको पायलट को इंजन से धुआं निकलता दिखाई दिया और उसने एहतियाती तौर पर ट्रेन रोक दी. आग की मामूली लपटें इंजन के छोटे से हिस्से तक ही सीमित रहीं और बाद में इंजन को बोगियों से अलग कर दिया गया. मुख्य पीआरओ ने कहा कि दमकल की एक गाड़ी से आग पर काबू पा लिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 04, 2021 10:11 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

