एजेंसी न्यूज

UP: महोबा जिले में मामूली व‍िवाद में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गला काटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में कथित रूप से धन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पत्नी की कथित रूप से कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी.

UP: महोबा जिले में मामूली व‍िवाद में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी की गला काटकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
क्राइम सीन (Photo Credits: Twitter)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के महोबा जिले के श्रीनगर क्षेत्र में कथित रूप से धन के लेनदेन को लेकर हुए विवाद में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने पत्नी की कथित रूप से कुल्हाड़ी से गर्दन काटकर हत्या कर दी।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि श्रीनगर थाना क्षेत्र के सिजहरी गांव में रविवार रात करीब 11 बजे छिद्दू कुशवाहा (65) ने छत पर सो रही पत्नी परमी (61) की गर्दन पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार करके उसकी कथित हत्या कर दी। पुलिस ने बताया कि बुजुर्ग को आज गिरफ्तार कर लिया गया है. यह भी पढ़े: Maharashtra: पत्नी की हत्या करने के मामले में पति को सात साल की सजा

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. सूत्रों ने बताया कि अब तक की जांच में सामने आया कि रविवार को छिद्दू अपनी पत्नी से बैंक में जमा रुपये निकालने की बात कही थी, लेकिन उसने रुपये निकालने से मना कर दिया था.

उन्होंने कहा कि इसी बात पर बुजुर्ग दंपति के बीच रविवार देर शाम तक विवाद होता रहा और रात जब सो रही थी, तभी करीब 11 बजे छिद्दू ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर उसकी गर्दन धड़ से अलग कर दी और फरार हो गया। उसे आज गिरफ्तार कर लिया गया.

उन्होंने बताया कि वारदात के समय मकान में बुजुर्ग दंपति का नाबालिग नाती मौजूद था, उसी ने ग्रामीणों को घटना की सूचना दी.  मृतका के बेटे परशुराम की तहरीर पर छिद्दू के खिलाफ हत्या का मामला दर्जकर उसकी गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 18, 2021 06:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).