Weather Update: दिल्ली में मौसम की सबसे सर्द सुबह, पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का

राष्ट्रीय राजधानी में जबरदस्त शीत लहर के चलते बृहस्पतिवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई, जब पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया.

cold (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 5 जनवरी : राष्ट्रीय राजधानी में जबरदस्त शीत लहर के चलते बृहस्पतिवार को मौसम की सबसे सर्द सुबह दर्ज की गई, जब पारा तीन डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया. मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में बृहस्पतिवार सुबह घना कोहरा छाया. सुबह साढ़े पांच बजे दृश्यता घटकर 50 मीटर तक रह गई. श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 पहुंचा, सबसे ठंडी रात.

दिल्ली की सफदरजंग वेधशाला में बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को वहां पारा 4.4 डिग्री सेल्सियस और मंगलवार को 8.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. लोधी रोड, आयानगर और रिज के मौसम केंद्रों पर न्यूनतम तापमान क्रमशः 2.8 डिग्री सेल्सियस, 2.2 डिग्री सेल्सियस और 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञान विभाग ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) के लिए बृहस्पतिवार और शुक्रवार के वास्ते ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया था. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), मौसम संबंधी चेतावनी के लिए चार रंग के अलर्ट का इस्तेमाल करता है, जिनमें हरा (कार्रवाई की आवश्यकता नहीं), पीला (ध्यान दें और नवीनतम जानकारी रखें), नारंगी (तैयार रहें) और लाल (कार्रवाई करें) शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Live Streaming: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा टूर्नामेंट का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

Weather Forecast Today: उत्तर-पश्चिम भारत के राज्यों में बारिश का अनुमान, दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल; जानें Mumbai समेत अन्य प्रदेशों में आज कैसा रहेगा मौसम

KP Sharma Oli Arrested: नेपाल के पूर्व PM केपी शर्मा ओली के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, Gen-Z विरोध प्रदर्शनों के दौरान मौतों से जुड़े मामलों में गिरफ्तार; VIDEO

RCB vs SRH, TATA IPL 2026 1st Match Bengaluru Weather Update: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले जाने वाले पहले मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें बेंगलुरू के मौसम का हाल