देश

Jammu and Kashmir: श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 पहुंचा, सबसे ठंडी रात

जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर शहर में तापमान माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, इसी के साथ गुरुवार को सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई.

Jammu and Kashmir: श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 6.4 पहुंचा, सबसे ठंडी रात
(Photo Credits: Twitter)

श्रीनगर, 5 जनवरी : जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) के श्रीनगर शहर में तापमान माइनस 6.4 डिग्री सेल्सियस पहुंचा, इसी के साथ गुरुवार को सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात दर्ज की गई. मौसम विज्ञान कार्यालय ने अगले 24 घंटों तक कड़ाके की ठंड और शुष्क मौसम जारी रहने का अनुमान जताया है.

मौसम विज्ञान विभाग ने कहा है, जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 24 घंटों के दौरान ठंडा शुष्क मौसम जारी रहने की उम्मीद है. इस अवधि के दौरान आसमान साफ रहने की भी संभावना है. गुरुवार को शून्य से 6.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, श्रीनगर में पिछले पांच वर्षों में सर्दियों का दूसरा सबसे कम तापमान दर्ज किया गया. 2021 में, 31 जनवरी को श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 8.8 डिग्री नीचे गिर गया था. यह भी पढ़ें : Jammu and Kashmir: अगले 24 घंटों में जम्मू-कश्मीर में ठंडा और शुष्क रहेगा मौसम

पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 9.2 और गुलमर्ग में शून्य से 7.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया. लद्दाख क्षेत्र में कारगिल में न्यूनतम तापमान माइनस 19.2 और लेह में माइनस 15.2 दर्ज किया गया. जम्मू में 7.3, कटरा में 6.3, बटोटे में 3, बनिहाल में 5.2 और भद्रवाह में माइनस 0.4 न्यूनतम तापमान रहा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 05, 2023 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).