Lucknow Female Thief Gang: लखनऊ में महिला चोरों का आंतक, गैंग बनाकर चोरी की वारदात को दे रहीं अंजाम- VIDEO
यूपी की राजधानी लखनऊ में इन दिनों महिला चोरों के एक गैंग ने आतंक मचा रखा है. घातक हथियारों से लैश महिला चोरों का यह गिरोह रात के वक्त बेधड़क घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रही हैं.
Lucknow Female Thief Gang: यूपी की राजधानी लखनऊ में इन दिनों महिला चोरों के एक गैंग ने आतंक मचा रखा है. घातक हथियारों से लैश महिला चोरों का यह गिरोह रात के वक्त बेधड़क घरों में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम दे रही हैं. जानकारी के मुताबिक, महिला गैंग ने हाल ही में आशियाना थाना क्षेत्र रश्मि खंड में स्वास्थ्य विभाग के ज्वाइंट डायरेक्टर के घर से लाखों रुपए का सामान पार कर दिया है.
घटना के वक्त ज्वाइंट डायरेक्टर डॉ. संदीप गुलाटी परिवार के साथ कहीं बाहर गए हुए थे. जब वह वापस लौटे और घर में बिखरा हुआ सामान देखा, तो उन्हें चोरी की घटना की जानकारी हुई.
ये भी पढ़ें: ‘Dhar Gang’ Spotted in Hyderabad: हैदराबाद में ‘धर गैंग’ का आतंक, पुलिस ने जारी किया हाई अलर्ट (Watch Video)
पुलिस ने बताया कि डा. संदीप गुलाटी अपने परिवार के साथ आशियाना थाना क्षेत्र के रश्मि खंड में रहते हैं. वह किसी काम से हफ्ते भर पहले परिवार के साथ लखनऊ से बाहर गए थे. जब वह घर लौटे तो देखा दरवाजे का लॉक टूटा हुआ था और घर से लाखों रुपए का कीमती सामान गायब था. इसके बाद सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई तो पता चला है कि इस गैंग में 6 से अधिक महिलाएं शामिल हैं. सभी के हाथ में लोहे के रॉड और चाकू थे. फिलहाल, ज्वाइंट डायरेक्टर की तहरीर पर चोरी का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 14, 2024 05:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

