Telangana Shocker: ऑस्ट्रेलिया से चॉकलेट लाए थे पिता, खाते ही गले में फंसने से 8 साल के बेटे की मौत

तेलंगाना के वारंगल शहर में एक आठ साल के बच्चे की उसके पिता द्वारा विदेश से लाए चॉकलेट खाने के कारण दम घुटने से मौत हो गई। चॉकलेट बच्चे संदीप सिंह के गले में फंस गई

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Telangana Shocker:  तेलंगाना के वारंगल शहर में एक आठ साल के बच्चे की उसके पिता द्वारा विदेश से लाए चॉकलेट खाने के कारण दम घुटने से मौत हो गई.  चॉकलेट बच्चे संदीप सिंह के गले में फंस गई. उसे एमजीएम अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. पुलिस के अनुसार, कस्बे में बिजली की दुकान चलाने वाले कंगन सिंह के परिवार में यह हादसा हुआ.

राजस्थान के मूल निवासी कंगन सिंह करीब 20 साल पहले वारंगल चले गए थे और अपने परिवार और चार बच्चों के साथ वहीं रह रहे थे. ऑस्ट्रेलिया की यात्रा से लौटने पर कंगन सिंह अपने बच्चों के लिए चॉकलेट लेकर आए थे. संदीप शनिवार को कुछ चॉकलेट अपने स्कूल ले गया. यह भी पढ़े: क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बच्चे की मौत, दुःख की घड़ी में मैनचेस्टर यूनाइटेड स्टार ने मांगी प्राइवेसी

एक चॉकलेट मुंह में डालने के बाद वह गले में फंस गई. जिसके चलते वह क्लास में गिर गया और सांस लेने के लिए हांफने लगा. शिक्षक ने स्कूल प्रशासन को इसकी जानकारी दी, जो उसे सरकारी एमजीएच अस्पताल ले गए. डॉक्टरों के मुताबिक, संदीप की दम घुटने से मौत हो गई.

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 1st Test Match Key Players To Watch Out: डरबन में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

South Africa vs Australia Test Stats: टेस्ट क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े