क्रिस्टियानो रोनाल्डो के नवजात बच्चे की मौत, दुःख की घड़ी में मैनचेस्टर यूनाइटेड स्टार ने मांगी प्राइवेसी
मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने सोमवार को घोषणा की कि उनके नवजात बेटे का निधन हो गया है. पुर्तगाली स्टार ने पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिग्ज (Georgina Rodriguez) के साथ एक बच्ची के जन्म का भी खुलासा किया था कि वे जुड़वा बच्चे के माता पिता बनने वाले हैं....
मैनचेस्टर [यूके], 19 अप्रैल: मैनचेस्टर यूनाइटेड के स्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) ने सोमवार को घोषणा की कि उनके नवजात बेटे का निधन हो गया है. पुर्तगाली स्टार ने पार्टनर जॉर्जीना रोड्रिग्ज (Georgina Rodriguez) के साथ एक बच्ची के जन्म का भी खुलासा किया था कि वे जुड़वा बच्चे के माता पिता बनने वाले हैं. लेकिन इनमें से एक बच्चे की मौत हो गई है. उन्होंने आगे इस बेहद मुश्किल समय में प्राइवेसी मांगी है. यह भी पढ़ें: Mason Greenwood की प्रेमिका Harriet Robson ने फुटबॉलर पर लगाया शारीरिक हिंसा का आरोप, इंस्टाग्राम पर शेयर की चोट की तस्वीरें और वॉइस नोट
अत्यंत दु:ख के साथ सूचित किया जा रहा है कि हमारे नन्हे-बेबी बॉय का निधन हो गया है. यह सबसे बड़ा दर्द है जिसे कोई भी माता-पिता महसूस कर सकते हैं. हमारी बच्ची का जन्म ही हमें इस पल को कुछ उम्मीद और खुशी के साथ जीने की ताकत देता है. हम डॉक्टरों और नर्सों को उनकी सभी विशेषज्ञ देखभाल और समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहते हैं. हम सभी इस नुकसान से तबाह हैं और हम कृपया इस बहुत कठिन समय में गोपनीयता की मांग करते हैं. हमारे बच्चे, तुम हमारे एंजल हो. हम आपको हमेशा प्यार करेंगे," क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया.
देखें पोस्ट:
View this post on Instagram
बता दें कि रोनाल्डो चार अन्य बच्चों के पिता हैं, बेटे क्रिस्टियानो जूनियर और मातेओ, और बेटियां ईवा और अलाना. 2017 में, जॉर्जीना रोड्रिग्ज जो रोनाल्डो की वर्तमान पार्टनर हैं, ने एक बच्ची को जन्म दिया. रोनाल्डो के साथ उनकी पहली और पुर्तगाल स्टार की चौथी संतान है. साल 2021 में कपल ने घोषणा की थी कि वे जुड़वा बच्चों के माता पिता बनने वाले हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 19, 2022 08:30 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

