देश

Telangana Road Accidents: तेलंगाना में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत

तेलंगाना में सोमवार देर रात दोसड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं कुछ अन्‍य लोगों के घायल होने की खबर है. संगारेड्डी जिले में एक कार को टिपर ने टक्कर मार दी, इसमें तीन युवकों की मौत हो गई.

Telangana Road Accidents: तेलंगाना में दो सड़क हादसों में पांच लोगों की मौत
Road Accident (Photo Credit: ANI)

हैदराबाद, 27 फरवरी : तेलंगाना में सोमवार देर रात दोसड़क हादसों में पांच लोगों की मौत हो गई. वहीं कुछ अन्‍य लोगों के घायल होने की खबर है. संगारेड्डी जिले में एक कार को टिपर ने टक्कर मार दी, इसमें तीन युवकों की मौत हो गई. वहींं तीन अन्य घायल हो गए. यह दुर्घटना देर रात एंडोले मंडल के डाकुर के बाहरी इलाके में हुई.

बताया जा रहा है कि कार सड़क किनारे खड़ी थी, तभी पीछे से आए टिपर ने इसमें टक्कर मार दी. इससे मौके पर ही कार में सवार तीन लोगों की मौत हो गई. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. मृतकों की पहचान जोगीपेट के रहने वाले वाजिद, हाजी और मुकर्रम के रूप में हुई है. यह भी पढ़ें : Ghaziabad Shocker: पति का शव देख पत्नी ने लगाई सातवीं मंजिल से छलांग, तीन महीने पहले की थी लव मैरिज

नलगोंडा जिले में हुई एक अन्य दुर्घटना में नागार्जुन सागर रोड आगापल्ली में दो कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई. इसमें दो लोगों की मौत हो गई और कुछ अन्य घायल हो गए. वहीं, एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा से आ रही दूसरी कार से टकरा गई, इसमें चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा सिद्दीपेट जिले के राजीव राहदारी पर हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2024 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).