Ghaziabad Shocker: पति का शव देख पत्नी ने लगाई सातवीं मंजिल से छलांग, तीन महीने पहले की थी लव मैरिज
गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में पति का शव देख एक महिला ने हाईराइज सोसाइटी की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी. तीन माह पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी.
गाजियाबाद, 27 फरवरी : गाजियाबाद के कौशांबी इलाके में पति का शव देख एक महिला ने हाईराइज सोसाइटी की सातवीं मंजिल से छलांग लगाकर जान दे दी. तीन माह पहले ही दोनों ने लव मैरिज की थी. सोमवार को दोनों दिल्ली के चिड़ियाघर घूमने गए थे. वहां पर पति की तबीयत खराब हुई थी और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई.
पुलिस के मुताबिक, घटना कौशांबी थाना क्षेत्र में वैशाली सेक्टर-तीन की एलकॉन सोसाइटी की है. यहां फ्लैट नंबर-702 में रहने वाले अभिषेक अहिलवाली पत्नी अंजलि अहिलवाली के साथ रहते हैं. सोमवार को दोनों दिल्ली चिड़ियाघर में घूमने गए थे. वहां अचानक अभिषेक की तबीयत खराब हुई. परिजनों ने उन्हें सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली में भर्ती करा दिया. इसके बाद अंजलि घर लौट आई. यह भी पढ़ें : Sidhu Moosewala’s Mother Pregnant: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की मां चरण कौर हैं प्रेग्नेंट! घर जल्द गूंजेगी किलकारी
इधर, अस्पताल में इलाज के दौरान अभिषेक की मौत हो गई. सोमवार रात करीब साढ़े 9 बजे अभिषेक का शव गाजियाबाद में सोसाइटी स्थित घर पर लाया गया. शव को देखते ही अंजलि बदहवाश हो गई. वो फ्लैट की बालकनी से 7वीं मंजिल से कूद गई और नीचे कार पर गिरी. इसके बाद उसे पास के ही मैक्स अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई. एलकॉन सोसाइटी के लोगों ने बताया कि अभिषेक और अंजलि ने 3 महीने पहले ही लव मैरिज की थी. अभिषेक एक एनजीओ में काम करता था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 27, 2024 02:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

