देश

फिर शर्मशार हुआ हैदराबाद, आईसीयू में महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में वार्ड ब्वॉय को किया गया गिरफ्तार

तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के एक अस्पताल में बच्चे की डिलीवरी के लिए आई एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. महिला की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है. वहीं इस मामले में एक 50 वर्षीय वार्ड बॉय को गिरफ्तार किया गया है.

फिर शर्मशार हुआ हैदराबाद, आईसीयू में महिला के साथ छेड़छाड़ के आरोप में वार्ड ब्वॉय को किया गया गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits : Pixabay)

तेलंगाना (Telangana) की राजधानी हैदराबाद (Hyderabad) के एक अस्पताल में बच्चे की डिलीवरी के लिए आई एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है. महिला की उम्र 30 वर्ष बताई जा रही है. वहीं इस मामले में एक 50 वर्षीय वार्ड बॉय को गिरफ्तार किया गया है.

न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार डिलीवरी के लिए आई महिला की हालत गंभीर होने के कारण उसे आईसीयू में वेंटिलेटर पर रखा गया था. जहां यह वारदात सामने आई. वारदात के पश्चात मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी वार्ड बॉय को गिरफ्तार कर लिया है, और पुछताक्ष जारी है.

बता दें कि यह हैदराबाद में छेड़खानी की कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी यह शहर इन कार्यो की वजह से चर्चा में रह चूका है. एक वर्ष पहले हैदराबाद के एक हॉस्पिटल में वॉर्ड बॉय द्वारा मरीज का बलात्कार किए जाने का मामला सामने आया था. यह भी पढ़ें- मुंबई: 26 वर्षीय शख्स साइकल से करता था महिलाओं से छेड़छाड़, पुलिस ने किया गिरफ्तार

खबर के अनुसार घरेलू हिंसा से पीड़ित 35 वर्षीय महिला हॉस्पिटल में अपना मेडिकल चेकअप करवाने के लिए आई थी. इसी दौरान हॉस्पिटल में ही काम करने वाले वॉर्ड बॉय ने उनके साथ कथित बलात्कार किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 01, 2019 11:12 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).