Bihar: माता पिता ने नहीं दिलाया 1.5 लाख का iPhone तो नाराज बेटी ने काट ली अपनी कलाई
बिहार के मुंगेर जिले में एक 18 वर्षीय लड़की ने iPhone न मिलने पर खुद को घायल कर लिया. लड़की के माता-पिता 1.5 लाख रुपये का Apple iPhone खरीदने में असमर्थ थे, जिससे नाराज होकर उसने अपनी कलाई ब्लेड से काट ली और खुद को कई जगह चोट पहुंचाई.
पटना: बिहार के मुंगेर जिले में एक 18 वर्षीय लड़की ने iPhone न मिलने पर खुद को घायल कर लिया. लड़की के माता-पिता 1.5 लाख रुपये का Apple iPhone खरीदने में असमर्थ थे, जिससे नाराज होकर उसने अपनी कलाई ब्लेड से काट ली और खुद को कई जगह चोट पहुंचाई.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, लड़की ने अपने माता-पिता से तीन महीने से iPhone की मांग कर रही थी. उसका कहना था कि उसका प्रेमी भी iPhone इस्तेमाल करता है और वह उससे ठीक से बात नहीं कर पा रही थी. लड़की ने हादसे के बाद कहा "मुझे सिर्फ iPhone चाहिए. मुझे कोई और परेशानी नहीं है, सिर्फ फोन की समस्या है."
कमरे में खुद को किया बंद, फिर ब्लेड से कलाई काटी
लड़की के माता-पिता ने परिवार की आर्थिक तंगी का हवाला देते हुए iPhone खरीदने से मना कर दिया. इसके बाद लड़की ने खुद को एक कमरे में बंद कर लिया और अपनी कलाई पर ब्लेड से वार करना शुरू कर दिया. जब माता-पिता ने उसे बचाने की कोशिश की, तब तक वह बुरी तरह घायल हो चुकी थी. परिवार ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है.
अब कैसी है लड़की की हालत?
डॉक्टरों ने बताया कि चोटें गंभीर नहीं हैं, लेकिन समय पर इलाज न मिलने से ये ज़ख्म खतरनाक साबित हो सकते थे. फिलहाल लड़की सुरक्षित और खतरे से बाहर है. उसने अपने माता-पिता से वादा किया है कि अब दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेगी.
लड़की की मां ने कहा कि उनका परिवार इतना अमीर नहीं है कि वे iPhone खरीद सकें. उन्होंने अपनी बेटी को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह ज़िद पर अड़ी रही.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2025 05:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

