देश

यूपी में शिक्षक का शर्मनाक हरकत आई सामने, 25 से भी ज्यादा छात्राओं की बनाई अश्लील वीडियो

गुरु और शिष्य के बीच भगवान का रिश्ता होता है. लेकिन उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में गुरु और शिष्य के रिश्ते को तारतार कर देने वाली घटना सामने आई है

यूपी में शिक्षक का शर्मनाक हरकत आई सामने, 25 से भी ज्यादा छात्राओं की बनाई अश्लील वीडियो
प्रतीकत्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

लखनऊ: गुरु और शिष्य के बीच भगवान का रिश्ता होता है. लेकिन उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में  गुरु और शिष्य के रिश्ते को तारतार कर देने वाली घटना सामने आई है. खबरों की माने तो आजमगढ़ जिले के जमालपुर का रहने वाला चंद्रशेखर यादव नाम का शिक्षक वहां के शेख रहमत इंटर कॉलेज में मैथ का टीचर है. शाम को बचे हुए समय में वह कॉलेज के पास छात्र और छात्राओं को ट्यूशन पढ़ता है. लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करने के लिए वह कुछ लड़कियों को यह कहकर रोक लेता था कि उन्हें अलग से पढ़ने के लिए कुछ खास टिप्स देगा.  इसके बाद वह उन लोगों का  मजाक-मजाक में बात करने के दौरान अश्लील वीडियों बना लेता था. मामला उजागर होने के बाद पुलिस ने चंद्रशेखर के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद जांच पड़ताल में जुट गई है. यह भी पढ़े: रेवाड़ी के बाद एक और गैंगरेप का मामला आया सामने, विधवा ने लगाया अपहरण के बाद दरिंदगी का आरोप

पीड़ित लड़कियों ने इस कलयुगी शिक्षक के बारे में जो खुलासा किया है उसके मुताबिक इसने एक दो नहीं बल्कि 25 से ज्यादा छात्राओं का  अश्लील वीडियों बनाकर बना कर पिछले कुछ दिनों से ब्लैकमेल कर रहा था. एक दिन उसकी पोल तब खुल गई जब किसी एक छात्र ने लड़कियों के साथ अश्लील हरकत करते हुए चोरी से वीडियों बना कर  लोगों के बीच वायरल कर दिया. यह भी पढ़े: महिला प्रोफेसरों के साथ अश्लील हरकतें करता था प्रिंसिपल, मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

बता दें कि घटना के बाद से आरोपी चंद्रशेखर यादव फरार चल रहा है, पुलिस इस आरोपी के बारे में दावा कर रही है कि उसे  जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा. वही कॉलेज प्रबंधन  इस घटना को सामने आने के बाद उसे कॉलेज से निकाल दिया है .

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 19, 2018 08:43 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).