टीचर ने कक्षा 5 की छात्रा को कैंची से मारा, फिर पहली मंजिल से दिया धक्का
प्राथमिक स्कूल की एक शिक्षिका ने कक्षा पांच में पढ़ने वाली एक छात्रा के सिर पर पहले कैंची से वार किया फिर स्कूल इमारत की पहली मंजिल से उसे धक्का दे दिया. पुलिस ने आरोपी शिक्षिका को हिरासत में ले लिया है.
नई दिल्ली, 16 दिसंबर : प्राथमिक स्कूल की एक शिक्षिका ने कक्षा पांच में पढ़ने वाली एक छात्रा के सिर पर पहले कैंची से वार किया फिर स्कूल इमारत की पहली मंजिल से उसे धक्का दे दिया. पुलिस ने आरोपी शिक्षिका को हिरासत में ले लिया है. एक अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है. यह घटना दिल्ली में रानी झांसी रोड के पास मॉडल बस्ती के सामने प्राथमिक विद्यालय में हुई.
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, लगभग 11.15 बजे डीबीजी पुलिस स्टेशन को सूचित किया गया कि एक टीचर ने स्कूल की इमारत से एक बच्चे को फेंक दिया. जिसके बाद थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. छात्रा का हिंदूराव अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि आरोपी शिक्षिका गीता देशवाल को हिरासत में लिया गया है. यह भी पढ़ें : Karnataka: कर्नाटक में हिंदू तीर्थ यात्रा मार्ग पर कीलें फेंकने के आरोप में दो गिरफ्तार
जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि चश्मदीद के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है. आगे के जानकारी की प्रतीक्षा है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 16, 2022 05:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

