बिहार: ताप्ती गंगा एक्सप्रेस की 10 बोगियां पटरी से उतरीं, गौतम स्थान रेलवे स्टेशन के पास हुआ हादसा
बिहार स्थित छपरा से एक बड़े रेल हादसे की खबर आई है. यहां ताप्ती गंगा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन की 10 बोगियां पटरी से उतर गई हैं. यह हादसा गौतमस्थान रेलवे स्टेशन के पास हादसा हुआ है.
बिहार स्थित छपरा से एक बड़े रेल हादसे की खबर आई है. यहां ताप्ती गंगा एक्सप्रेस पटरी से उतर गई है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन की 10 बोगियां पटरी से उतर गई हैं. यह हादसा गौतमस्थान रेलवे स्टेशन के पास हुआ है. ट्रेन सुबह 8:00 बजे छपरा स्टेशन से चली थी. जानकारी के अनुसार घटना में चार यात्री घायल हो गए हैं जबकि एक की हालत गंभीर है. रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है. घटना के बाद रेलवे ने इस रूट पर अप-डाउन पर ट्रेनों का संचालन रोक दिया है. जिससे रेल यातायात बाधित है.
इस समाचार में और जानकारी का इंतजार है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 31, 2019 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

