Tamil Nadu Shocker: बीच सड़क पर मर्डर! पति ने पत्नी पर चाकू से किए ताबड़तोड़ वार; देखती रही पब्लिक (Watch Video)
तमिलनाडु में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने सरेआम अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया. यह घटना किसी सुनसान इलाके में नहीं बल्कि एक व्यस्त सड़क पर हुई जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे.
वेल्लोर: तमिलनाडु (Tamil Nadu) में दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने सरेआम अपनी पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार किए और उसे मौत के घाट उतार दिया. यह घटना किसी सुनसान इलाके में नहीं बल्कि एक व्यस्त सड़क पर हुई जहां बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. घटना का एक CCTV फुटेज भी सामने आया है. मर्डर की यह खौफनाक वारदात पास में लगे सीसीटीवी में कैद हो गई. Tamil Nadu: छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोप में शिक्षक निलंबित.
वीडियो में, आदमी कहीं से दिखाई देता है और एक व्यस्त सड़क के बीच में महिला को चाकू मारना शुरू कर देता है, जबकि आसपास के लोग खड़े होकर देख रहे होते हैं. वहां मौजूद लोगों में से कोई महिला की मदद के लिए नहीं आता है. बाइक सवार लोग भी स्पीड कम कर तमाशा देखकर चले जाते हैं.
CCTV में कैद हुई खौफनाक घटना
#TamilNadu | Vellore: Man stabs wife over a family dispute; incident caught on the CCTV camera.
Police have taken the man into custody.#BreakingNews #Vellore pic.twitter.com/faca3IeJAt
— Mirror Now (@MirrorNow) January 24, 2023
हैरान कर देने वाला ये मामला वेल्लोर के पेरियावरिगम इलाके की है. जब महिला अपनी जान बचाने के लिए जूझ रही थी तो वहां से गुजर लोग गुजर उसे बचाने की हिम्मत नहीं दिखा पाए. आरोपी पति महिला पर चाकू से कई बार वार करता है और फरार हो जाता है. बुरी तरह घायल महिला सड़क पर ही गिर जाती है और फिर लोगों की भीड़ जुटती है.
इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच जारी है. हमले के बाद पीड़िता पुनीता सड़क पर गिर गई और बाद में पास के अस्पताल ले जाने के दौरान उसने दम तोड़ दिया. जानकारी के मुताबिक वह सोमवार की रात अपने घर जा रही थी, तभी उसके पति जयशंकर ने उस पर हमला कर दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 24, 2023 12:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

