देश

Shocking! तमिलनाडु में 22 साल की लड़की के साथ 8 लोगों ने किया गैंगरेप, 4 आरोपी नाबालिग, प्राइवेट वीडियो भी बनाया

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के विरुधुनगर (Virudhunagar) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां कई महीनों से 22 वर्षीय दलित युवती के साथ गैंगरेप किया जा रहा था. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ आठ लोगों ने दुष्कर्म किया. इसके आलावा आरोपियों ने उसके प्राइवेट वीडियो भी बनाये है. कुछ आरोपियों का राजनीतिक कनेक्शन भी सामने आया है.

Shocking! तमिलनाडु में 22 साल की लड़की के साथ 8 लोगों ने किया गैंगरेप, 4 आरोपी नाबालिग, प्राइवेट वीडियो भी बनाया
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

चेन्नई: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के विरुधुनगर (Virudhunagar) जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां कई महीनों से 22 वर्षीय दलित युवती के साथ गैंगरेप किया जा रहा था. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसके साथ आठ लोगों ने दुष्कर्म किया. इसके आलावा आरोपियों ने उसके प्राइवेट वीडियो भी बनाये है. कुछ आरोपियों का राजनीतिक कनेक्शन भी सामने आया है. Uttar Pradesh: सार्वजनिक शौचालय में महिला से रेप करने वाला शख्स गिरफ्तार

पुलिस ने दलित युवती से गैंगरेप करने वाले आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. सभी आरोपितों के खिलाफ आईटी एक्ट और एससी/एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. आरोपियों में चार नाबालिग भी शामिल है. पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पीड़िता का अश्लील वीडियो बनाया था, जिसे लीक करने की धमकी देकर उसके साथ कई महीनों से दुष्कर्म किया जा रहा था. सभी को जेल भेज दिया गया है.

वहीं, 10 वर्षीय छात्रा से रेप के दूसरे मामले में अन्नूर के एक सरकारी स्कूल के शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. 46 वर्षीय शिक्षक को पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार किया गया है. शिक्षक के खिलाफ यौन दुराचार की शिकायत दर्ज कराई गई थी. दरअसल छात्रा ने इसकी शिकायत प्रधानाध्यापक से की थी, जिन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी थी. पुलिस ने चाइल्ड काउंसलर के साथ मिलकर बच्ची से बात की, जिन्होंने पुष्टि की थी कि उसने उसके साथ यौन दुर्व्यवहार किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2022 08:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).