Tamil Nadu Goods Train Derailed: तमिलनाडु के चेंगलपट्टू के पास मालगाड़ी के 5 से अधिक डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवा प्रभावित- Video

तमिलनाडु में ट्रेन हादसा हुआ है. लोहे की छड़ें लेकर चेन्नई हार्बर की ओर आ रही एक मालगाड़ी चेंगलपट्टू के पास पटरी से उतर गई. चेंगलपट्टू रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन के 5 से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतरे हैं

Tamil Nadu Goods Train Derailed

Tamil Nadu Goods Train Derailed Video: तमिलनाडु में ट्रेन हादसा हुआ है. लोहे की छड़ें लेकर चेन्नई हार्बर की ओर आ रही एक मालगाड़ी चेंगलपट्टू के पास पटरी से उतर गई. चेंगलपट्टू रेलवे अधिकारियों के अनुसार ट्रेन के 5 से ज्यादा डिब्बे पटरी से उतरे हैं. जिससे दक्षिण तमिलनाडु से चेन्नई की ओर जाने वाली यात्री ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हुई है.

ट्रेनों की आवाजाही जल्द से जल्द शुरू किया जा सके. रेलवे अधिकारी ट्रैक को साफ करने और ट्रेनों की आवाजाही को नियंत्रित करने के लिए काम काम पर लगे हैं. जानकारी के अनुसार हादसा बीती रात 10:30 बजे हुआ. वहीं मालगाड़ी के डब्बे कैसे पटरी से उतरे रेलवे के अधिकारी जांच में जुट गई हैं. यह भी पढ़े: Mumbai Goods Train Derailed Video: मुंबई से सटे पालघर में बड़ा हादसा टला, वसई स्टेशन के पास माल गाड़ी के कुछ डब्बे पटरी से उतरे

तमिलनाडु में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे:

Video:

वहीं रविवार को मुंबई से सटे कसारा के पास भी कुछ इसी तरह से हादसा हुआ. मालगाड़ी के दो डिब्बे पटरी से उतर गए. यह घटना शाम 6 बजकर 31 मिनट पर घटित हुई. इस रेल हादसे से ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है. हालांकि अन्य अन्य किसी लाइन पर रेल संचालन प्रभावित नहीं हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 37वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू