देश

तमिलनाडु: सेल्फी लेने के चक्कर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की बांध में गिरकर मौत

एक परिवार के चार लोगों ने लिए सेल्फी लेना घातक साबित हुआ, जो असावधानी के चलते जिले के मरमपट्टी में पांबारू बांध में गिर गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.

तमिलनाडु: सेल्फी लेने के चक्कर में एक ही परिवार के 4 सदस्यों की बांध में गिरकर मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

चेन्नई: एक परिवार के चार लोगों ने लिए सेल्फी लेना घातक साबित हुआ, जो असावधानी के चलते जिले के मरमपट्टी में पांबारू बांध में गिर गए. पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी.  इन चार व्यक्तियों में तीन महिलाएं थीं. पुलिस ने बताया कि नवविवाहित युगल प्रभु और निवेदिता, और उनके संबंधी - कानिता, स्नेहा, उवरानी और संतोष - शनिवार को सेल्फी ले रहे थे, जब प्रभु को छोड़कर पांच लोग पानी में जा गिरे.उन्होंने बताया कि प्रभु, जो फोटो खींच रहा था, तुरंत पानी में कूदा और उसने उवरानी को बचा लिया, जबकि बाकी लोग पानी में बह गए.

पुलिस ने बताया कि बाद में उनके शव बरामद हो गए और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. बता दें कि सेल्फी लेने के चक्कर में हादसा होना यह पहली घटना नहीं है. बल्कि इसके पहले भी इस तरफ के हादसे हो चुके हैं. ऐसे में जरूरत है कि लोग इस तरफ से सेल्फी लेने से बचें.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 07, 2019 06:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).