Tamil Nadu: मदुरई में 8 महीने की गर्भवती डॉक्टर की कोरोना से मौत

मदुरई (Madurai) में कोरोना की चपेट में आकर एक गर्भवती डॉक्टर ने दम तोड़ दिया. इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार शाम को COVID-19 की वजह से आठ महीने के गर्भवती डॉक्टर की मौत हो गई.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चेन्नई: देशभर में कोरोना वायरस (COVID-19) की दूसरी लहर का प्रकोप जारी है. कोरोना संक्रमण अब तक कई स्वास्थ्यकर्मियों को भी अपनी चपेट में ले चुका है. तमिलनाडु (Tamil Nadu) में भी कोरोना का कहर जारी है. मदुरई (Madurai) में कोरोना की चपेट में आकर एक गर्भवती डॉक्टर ने दम तोड़ दिया. इंडियन एक्सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि शनिवार शाम को COVID-19 की वजह से आठ महीने के गर्भवती डॉक्टर की मौत हो गई. इसके अलावा राज्य में दो नर्स भी कोरोना से संक्रमित होकर जिंदगी की जंग हार गईं. Delhi: कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के चंद घंटों बाद GTB अस्पताल के 26 वर्षीय डॉक्टर की मौत.

जानकारी के मुताबिक, महिला डॉक्टर शानमुगाप्रिया (Shanmugapriya) आठ महीने की गर्भवती थीं. अनुपनाडी (Anupanady) सरकारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बतौर चिकित्सक तैनात शानमुगाप्रिया गर्भवती होने की वजह से कोरोना की वैक्सीन नहीं ले सकी थीं. वह कुछ दिन पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आ गईं. कोरोना संक्रमित डॉक्टर शानमुगाप्रिया को उपचार के लिए मदुरई के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उनका इलाज चल रहा था.

कुछ दिनों के बाद, उनकी हालत बिगड़ने लगी और उन्हें आगे के इलाज के लिए सरकारी राजाजी अस्पताल के प्रसूति एवं स्त्री रोग वार्ड में रेफर कर दिया गया. शनिवार की सुबह, उन्हें अंतर्गर्भाशयी मृत्यु (गर्भाशय में घातक मौत) का सामना करना पड़ा. शाम 5.30 बजे के आसपास उसने भी दम तोड़ दिया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड