देश

तमिलनाडु: अपने पुरुष दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने गई महिला दोस्त का 6 लोगों ने किया रेप, मामला दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार

तमिलनाडु के कोयंबटूर में जन्मदिन पर पुरुष मित्र के साथ पार्क गई नाबालिग के साथ कथित तौर पर छह लोगों ने बलात्कार किया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार 11वीं की छात्रा अपने पुरुष मित्र के साथ 26 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाने एक पार्क में गई थी. घर लौटते समय रात नौ बजे छह लोगों ने उन्हें घेर लिया.

तमिलनाडु: अपने पुरुष दोस्त के साथ जन्मदिन मनाने गई महिला दोस्त का 6 लोगों ने किया रेप, मामला दर्ज, चार आरोपी गिरफ्तार
दुष्कर्म/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कोयंबटूर (Coimbatore) में जन्मदिन पर पुरुष मित्र के साथ पार्क गई नाबालिग के साथ कथित तौर पर छह लोगों ने बलात्कार किया. पुलिस ने शनिवार को बताया कि चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के अनुसार 11वीं की छात्रा अपने पुरुष मित्र के साथ 26 नवंबर को अपना जन्मदिन मनाने एक पार्क में गई थी. घर लौटते समय रात नौ बजे छह लोगों ने उन्हें घेर लिया. आरोपियों ने लड़की के मित्र की पिटाई की और लड़की को सुनसान स्थान पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया.

पुलिस ने बताया कि उन्होंने घटना की वीडियो भी बना ली. लड़की ने अगले दिन अपनी मां को पूरी बात बताई जिसके बाद महिला पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई गई. आरोपियों पर पॉक्सो अधिनियम और आईपीसी की धारा 354 (महिला से छेड़छाड़) और 506(ii)(आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

यह भी पढ़ें: ‘मिशन साउथ’ के तहत तमिलनाडु में माहौल बनाने पहुंचे BJP कार्यकारी अध्यक्ष जे पी नड्डा, एक्ट्रेस नमिता पार्टी में हुई शामिल

जांच के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. उन्हें महिला अदालत में पेश किया गया. अदालत ने उन्हें हिरासत में जेल भेज दिया है. पुलिस ने बताया कि गिरोह के सरगना सहित दो अन्य लोगों की तलाश जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 01, 2019 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).