Tamil Nadu Shocker: तमिलनाडु के कांचीपुरम में बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर प्रेमिका से किया गैंगरेप, चार गिरफ्तार
तमिलनाडु के कांचीपुरम में 20 वर्षीय लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है. लड़की के बॉयफ्रेंड ने ही अपने चार अन्य दोस्तों को साथ मिलकर कथित तौर पर पीड़िता की अस्मत लूटी. आरोप है कि लड़की को दूसरी जगह नौकरी दिलाने के बहाने से ले जाकर आरोपियों ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया.
चेन्नई: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कांचीपुरम में 20 वर्षीय लड़की से गैंगरेप (Gangrape) का मामला सामने आया है. लड़की के बॉयफ्रेंड ने ही अपने चार अन्य दोस्तों को साथ मिलकर कथित तौर पर पीड़िता की अस्मत लूटी. आरोप है कि लड़की को दूसरी जगह नौकरी दिलाने के बहाने से ले जाकर आरोपियों ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया. घटना के बाद पुलिस ने पांच आरोपियों में से चार को गिरफ्तार किया है. जबकि एक आरोपी अभी फरार चल रहा हैं. जिसका नाम कामराज बताया जा रहा है. यह भी पढ़े: Mysuru Gangrape: मैसूरु सामूहिक दुष्कर्म मामले में पीड़िता ने की आरोपी की पहचान
पीड़िता के बारे में बताया जा रहा है कि वह एक मोबाइल की दुकान पर काम करती है. इसी बीच उसकी दोस्ती गुनासीलन (Gunaseelan) नाम के लड़के से हो गई. लड़की के साथ गुनासीलन की दोस्ती के बाद हर रोज दुकान पर मिलने के अलावा सोशल मीडिया के जरिए दोनों के बीच बाते होने लगी. दोस्ती के कुछ दिनों के बाद गुनासीलन ने अपने एक और दोस्त से लड़की की दोस्ती करवाई. उन्होंने पीड़िता को भरोसा दिलाया था कि वे किसी प्राइवेट कंपनी में उसे अच्छे सेलरी पर उसकी नौकरी लगवा देगा.
लड़की भी अपने बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त के बहकावे में आ गई. इसी बीच नौकरी दिलाने का बहाना बनाकर ही गुनासीलन ने 8 सितंबर को पीड़िता को कार से कांचीपुरम में स्थित एक फार्म हाउस में ले गया और रास्ते में सॉफ्ट ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिला दिया. गुनासीलन द्वारा नशीला पदार्थ मिलाने के बाद पीड़िता कुछ ही समय बाद बेहोश हो गई, तो गुनासीलन ने अपने चार और दोस्तों को वहां बुलाया और कार में ही पीड़िता के साथ सामूहिक बलात्कार किया. पीड़िता किसी तरह से स्थानीय लोगों की मदद से उनके चंगुल से आजाद होने में कामयाब हुई.
घटना सामने आते ही कांचीपुरम के पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों को तुरंत पकड़ने और मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अगले ही दिन 9 सितंबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. जबकि पांचवा आरोपी फरार चल रहा है. सभी आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने गैंगरेप सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2021 08:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

