Sydney Mall Stabbing: सिडनी के एक शॉपिंग सेंटर में पांच लोगों की चाकू मारकर हत्या

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शनिवार को एक शॉपिंग सेंटर में पांच लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद हमलावर को पुलिस ने गोली मार दी. स्थानीय मीडिया में ये बात कही गई है.

Murder Representative Image (Photo Credit: Pixabay

सिडनी, 13 अप्रैल : ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में शनिवार को एक शॉपिंग सेंटर में पांच लोगों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. इसके बाद हमलावर को पुलिस ने गोली मार दी. स्थानीय मीडिया में ये बात कही गई है.

ऑस्ट्रेलिया की मीडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि एक व्यक्ति लोगों का पीछा कर रहा था और उन्हें चाकू मार रहा था, इसके बाद वेस्टफील्ड बॉन्डी जंक्शन को खाली करा लिया गया. द सिडनी मॉर्निंग हेराल्ड की रिपोर्ट के अनुसार, कैनबरा में ऑस्ट्रेलियाई संघीय पुलिस ने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ को इस घटना की जानकारी दी. यह भी पढ़ें : देश के इन राज्यों में होगी बारिश और ओलावृष्टि, IMD ने जारी किया आंधी-तूफान का अलर्ट!

पुलिस इस घटना में आतंकी संबंधों की जांच कर रही है. एक्स पर एक पोस्ट में, ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज़ ने कहा, "हमारी संवेदनाएं उन लोगों के परिवारों के प्रति हैं जिनकी इस हमले में जान चली गई है. हम पुलिस की बहादुरी को भी सलाम करते हैं."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies: रांची में टूटा टीम इंडिया का रिकॉर्ड, भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा लक्ष्य हासिल करने वाली बनी वेस्टइंडीज

South Africa vs Australia 1st Test 2026 Day 2 Live Streaming: दूसरे दिन कब, कहां और कैसे देखें दक्षिण अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टेस्ट मैच, जानें भारत में लाइव स्ट्रीमिंग और फ्री टेलीकास्ट की पूरी डिटेल्स

South Africa vs Australia, 1st Test Live Score Update: डरबन में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia 1st Test Match Day 1 Live Toss And Scorecard: डरबन में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड