S*x Trafficking Racket Busted: दक्षिण दिल्ली में सैक्स ट्रैफिकिंग रैकेट का भंडाफोड़, 21 महिलाओं को कराया गया रेस्क्यू; 2 स्पा मैनेजर गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह कार्रवाई राजधानी में लाइसेंस प्राप्त स्पा और मसाज पार्लरों की आड़ में चल रही अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान का हिस्सा है. जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि क्या ये स्पा सेंटर किसी बड़े मानव तस्करी (Human Trafficking) नेटवर्क से जुड़े हुए थे.
Sex Trafficking Racket Busted in South Delhi: दिल्ली पुलिस ने दक्षिण दिल्ली के कालकाजी (Kalkaji) इलाके में स्पा सेंटर की आड़ में चलाए जा रहे कथित सैक्स ट्रैफिकिंग रैकेट का पर्दाफाश किया है. पुलिस ने 22 अगस्त को लगातार दो छापेमारी कर 21 महिलाओं को रेस्क्यू किया और दो स्पा मैनेजरों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई व्यावसायिक यौन शोषण से जुड़ी विशेष खुफिया सूचना के आधार पर की गई. यह भी पढ़ें: मुंबई की धारावी पुलिस की कार्रवाई, बाल तस्करी गिरोह का पर्दाफाश कर 16 महीने के मासूम को तमिलनाडु से मुक्त कराया
दिल्ली पुलिस की टीम ने कालकाजी स्थित दो अलग-अलग स्पा सेंटरों पर छापा मारा. कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से 9,200 रुपये नकद और ऑपरेशन के लिए इस्तेमाल की गई 4,000 रुपये की मार्क की गई डिकॉय करेंसी भी बरामद की.
दोनों स्पा मैनेजरों के खिलाफ FIR दर्ज
पुलिस ने दोनों स्पा सेंटरों के मैनेजरों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (रोकथाम) अधिनियम (Immoral Traffic Prevention Act - ITPA) के तहत अलग-अलग एफआईआर दर्ज की है. मामले में आगे की जांच जारी है.
रेस्क्यू की गई महिलाओं का मेडिकल और पुनर्वास
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि रेस्क्यू की गई सभी 21 महिलाओं का मेडिकल परीक्षण कराया गया है. साथ ही उन्हें आवश्यक पुनर्वास (Rehabilitation) प्रक्रिया के तहत संबंधित एजेंसियों को सौंपा गया है.
बड़े नेटवर्क से जुड़े होने की आशंका