Surat Fish Market Row: सूरत के नए फिश मार्केट पर लगा पीएम नरेंद्र मोदी के नाम का बोर्ड; बिना आधिकारिक मंजूरी नामकरण पर बवाल

गुजरात के सूरत शहर में नव-निर्मित थोक मछली बाजार का नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखे जाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है. नानपुरा के लक्कड़कोट इलाके में सूरत नगर निगम द्वारा बनाए गए इस आधुनिक मार्केट के प्रवेश द्वार पर "श्री नरेंद्र मोदी होलसेल फिश मार्केट" का बड़ा साइनबोर्ड लगाया गया.

सूरत में 'श्री नरेंद्र मोदी होलसेल फिश मार्केट' और पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: X/@Kshatriyadilip and Facebook)

सूरत: गुजरात (Gujarat) के सूरत (Surat) शहर में हाल ही में बनकर तैयार हुए एक आधुनिक थोक मछली बाजार के मुख्य द्वार पर लगे साइनबोर्ड ने नगर निगम प्रशासन और स्थानीय व्यापारियों के बीच नया विवाद खड़ा कर दिया है. नानपुरा स्थित लक्कड़कोट इलाके में सूरत नगर निगम (SMC) द्वारा निर्मित इस मार्केट के प्रवेश द्वार पर 'श्री नरेंद्र मोदी होलसेल फिश मार्केट' (Shri Narendra Modi Wholesale Fish Market) लिखा बोर्ड प्रधानमंत्री की तस्वीर के साथ लगाया गया.

खबरों के अनुसार, बिना औपचारिक निगम प्रस्ताव और आधिकारिक मंजूरी के बोर्ड लगाए जाने के बाद व्यापारियों के बीच मतभेद उभर आए हैं. यह भी पढ़ें: Social Media Ranking: केंद्रीय कैबिनेट में पेश हुई मंत्रियों की सोशल मीडिया रिपोर्ट; पीएम नरेंद्र मोदी नंबर-1 पर

व्यापारियों में बंटी राय: शाकाहार की दलील बनाम केंद्र का आभार

मछली बाजार के नामकरण को लेकर स्थानीय व्यापारी समुदाय दो पक्षों में बंटा नजर आ रहा है:

सूरत फिश मार्केट का नाम PM नरेंद्र मोदी के नाम पर रखे जाने के बाद विवाद खड़ा हो गया

नगर निगम (SMC) का रुख: 'नहीं मिली है औपचारिक मंजूरी'

विवाद बढ़ने के बाद सूरत नगर निगम के सेंट्रल जोन के कार्यपालक अभियंता आर. डी. गांजावाला ने स्थिति स्पष्ट की है:

₹9 से 10 करोड़ की लागत से तैयार हुआ है बाजार

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह थोक मछली बाजार लगभग ₹9 से ₹10 करोड़ की अनुमानित लागत से तैयार किया गया है.

प्रशासन का कहना है कि किसी भी सार्वजनिक या निगम संपत्ति का आधिकारिक नामकरण केवल सांविधिक समिति की स्वीकृति और सामान्य सभा के प्रस्ताव के बाद ही मान्य होता है.

Share Now