देश

'सुपर 30' के फर्जीवाड़े को लेकर आयी बड़ी खबर, पूर्व छात्रों ने किया ये खुलासा

'सुपर 30' के पुराने छात्र राकेश कुमार ने फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट डालकर कहा कि संस्थान के 16 साल के ट्रैक रिकॉर्ड को खराब करने के लिए कुछ लोग सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं

'सुपर 30' के फर्जीवाड़े को लेकर आयी बड़ी खबर, पूर्व छात्रों ने किया ये खुलासा
आनंद कुमार सुपर 30 (Photo Credits: PTI)

पटना: देश में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) की प्रवेश परीक्षा के लिए आनंद कुमार का चर्चित संस्थान 'सुपर 30' इन दिनों विवादों में है. 'सुपर 30' पर एक स्थानीय समाचार पत्र ने अन्य कोचिंग संस्थानों के बच्चों को 'सुपर 30' का बताने का आरोप लगाया है. अब इन छात्रों ने सामने आकर इन आरोपों को निराधार बताया है. संस्थान के पुराने छात्रों का कहना है कि सुपर 30 को बदनाम करने की साजिश की जा रही है. हिंदी न्यूज़ चैनल Zee News के अनुसार  पुराने छात्रों ने संस्थान पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि उन्होंने यहीं से शिक्षा ग्रहण कर आईआईटी की प्रवेश परीक्षा पास की है.

'सुपर 30' के पुराने छात्र राकेश कुमार ने फेसबुक वॉल पर एक पोस्ट डालकर कहा कि संस्थान के 16 साल के ट्रैक रिकॉर्ड को खराब करने के लिए कुछ लोग सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे हैं. जो समझ से परे है. उन्होंने कहा,मैंने कभी भी किसी और कोचिंग संस्थान में पढ़ाई नहीं की है। मेरे नाम पर जो भी आरोप लगाए गए हैं, वे पूरी तरह गलत है.

संस्थान के पूर्व छात्र शुभम कुमार सिंह भी ऐसा ही कुछ कहते हैं. उन्होंने कहा कि 'सुपर 30' पर एक बायोपिक बन रही है, जिसके कारण कुछ लोग परेशान हैं.

इसके साथ ही ऐसे ही एक अन्य छात्र सुमित कुमार भी आईआईटी की सफलता के लिए आनंद को धन्यवाद देते है.उन्होंने कहा,आनंद सर को बदनाम करने की एक साजिश हो रही है, जिसे देखकर दुख होता है.

गौरतलब है कि एक स्थानीय समाचार पत्र ने हाल के दिनों में सुपर 30 पर अन्य संस्थानों में पढ़ाई किए छात्रों को सुपर 30 का बताने का आरोप लगाया था तथा कहा था कि सुपर 30 में बच्चों की पढ़ाई के लिए पैसे लिए दिए जाते हैं.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2018 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).