Winter Session 2019: हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों में खिली धूप, कड़कड़ाती ठंड बरकरार

हिमाचल प्रदेश के हिल स्टेशनों में रविवार की सुबह अच्छी धूप खिली, लेकिन कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड की स्थिति अभी भी बरकरार है और इस हफ्ते बर्फबारी की भी संभावना है. लाहौल और स्पीति के हेडक्वार्टर केलांग में तापमान शून्य से नीचे 11 डिग्री और किन्नौर जिले के कल्पा में शून्य से नीचे 1.6 डिग्री व कुफरी में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हिमाचल प्रदेश (Photo Credits: Twitter)

हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के हिल स्टेशनों में रविवार की सुबह अच्छी धूप खिली, लेकिन कुछ स्थानों पर कड़ाके की ठंड की स्थिति अभी भी बरकरार है और इस हफ्ते बर्फबारी की भी संभावना है. मौसम विभाग के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दीं. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "राज्य में 30 दिसंबर तक शुष्क मौसम की स्थिति बनी रहेगी. उसके बाद, राज्य में बर्फबारी और बारिश की संभावना है."

राज्य की राजधानी में धूप खिली है, लेकिन यहां तापमान 2.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. शिमला की ही तरह, अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों जैसे कि कुर्फी, नारकंडा, कसौली, धर्मशाला, पालमपुर, डलहौजी और मनाली में भी धूप निकली जिससे दिन में पारे में थोड़ा चढ़ाव देखने को मिला. डलहौसी में तापमान 4.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि मनाली में तापमान शून्य से नीचे 2.6 डिग्री और धर्मशाला में 2.2 डिग्री रही.

यह भी पढ़ें: Winter Session 2019: ठंड से ठिठुरा हिमाचल प्रदेश, पहाड़ी इलाकों में पारा शून्य से नीचे

लाहौल और स्पीति के हेडक्वार्टर केलांग में तापमान शून्य से नीचे 11 डिग्री और किन्नौर जिले के कल्पा में शून्य से नीचे 1.6 डिग्री व कुफरी में 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 31 दिसंबर से राज्य के मध्य और ऊंची पहाड़ी इलाकों में बर्फ गिरने की भी संभावना है.

इसमें आगे कहा गया, "31 दिसंबर से क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ प्रवेश करने वाला है. अगर कुछ दिनों तक इसकी सक्रियता बनी रही तो अधिकांश पर्यटक स्थल बर्फ से लद जाएंगे."

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड