Sudden Death Video: बैडमिंटन खेलते-खेलते शख्स को आया हार्ट अटैक, अचानक गिरा और हो गई मौत
वीडियो में देखा जा सकता हैं कि मौके पर मौजूद स्टाफ शख्स के दिल को जोर-जोर से दबा रहे हैं. हालांकि इससे उनकी जान नहीं बच सकी. भारत में अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत के मामले हाल के वर्षों में बढ़ रहे हैं.
नोएडा, 10 जून: नोएडा में शनिवार को सेक्टर-21ए में स्टेडियम के बैडमिंटन कोर्ट में 52 साल का एक व्यक्ति खेलते समय गिर गया. स्टाफ के लोगों ने दौड़कर उसे उठाया और तुरंत डॉक्टर को बुलाया. डॉक्टर ने सीपीआर देने का प्रयास किया. कई बार चेस्ट दबाया गया. कोई हलचल नहीं होने पर व्यक्ति को पास के मेट्रो अस्पताल लेकर जाया गया, यहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.
डॉक्टरों ने बताया कि व्यक्ति की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई. व्यक्ति का नाम महेंद्र शर्मा है, उसकी उम्र 52 साल थी. वह सेक्टर-55 में रहता था. वह अक्सर नोएडा स्टेडियम में खेलने जाया करता था. Viral Video: छेड़खानी कर रहे BJP कार्यकर्ता को लड़कियों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीटा, बीच सड़क पर फाड़े कपड़े
जिला बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव आनंद खरे ने बताया, "महेंद्र शर्मा सुबह अपने समय पर खेलने आए थे. उन्होंने कोर्ट चार पर तीन गेम खेला. इसके बाद उन्हें कुछ परेशानी हुई. वह पिछले पांच सालों से नोएडा के स्टेडियम में खेल रहे थे. सुबह सात से आठ बजे के स्लॉट में खेलते थे. ये बिजनेसमैन थे. इनकी नोएडा के सेक्टर-11 में प्लास्टिंग मोल्डिंग की फैक्ट्री है."
नोएडा में बैडमिंटन खेलते हुए 50 साल के व्यक्ति की मौत
कोर्ट पर ही बचाने की हुई कोशिश, लेकिन नहीं बच सकी जान#HeartAttack #Suddenheartattack #Noida pic.twitter.com/0q8iw23Agd
— Shubham Rai (@shubhamrai80) June 10, 2023
हार्ट अटैक आने पर जब महेंद्र शर्मा की स्थिति बिगड़ने लगी, तब उसे बैठाकर पानी पिलाया गया. स्थिति बिगड़ते देख वहां पास के कोर्ट पर बैडमिंटन खेल रहे मेट्रो अस्पताल के डॉक्टर संदीप कवल ने उसे प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्बुलेंस बुलाकर अस्पताल में भर्ती कराया. यहां करीब 4 घंटे बाद उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
पुलिस के मीडिया सेल ने बताया कि थाने में इस तरह का कोई मामला सामने नहीं आया है. वीडियो वायरल होने के बाद ही यह जानकारी मिली है. अब इसकी जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2023 11:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

