एजेंसी न्यूज

West Bengal: सुभेंदु अधिकारी के पास है 80 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के खिलाफ मैदान में उतरे भाजपा उम्मीदवार सुभेंदु अधिकारी ने अपने पास 80 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति होने की घोषणा की है.

West Bengal: सुभेंदु अधिकारी के पास है 80 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति
सुभेंदु अधिकारी (Photo Credits-IANS)

कोलकाता, 14 मार्च : पश्चिम बंगाल (West Bengal) विधानसभा चुनाव में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) के खिलाफ मैदान में उतरे भाजपा उम्मीदवार सुभेंदु अधिकारी (Subhendu Adhikari) ने अपने पास 80 लाख रूपये से अधिक की संपत्ति होने की घोषणा की है. चुनाव आयोग में उनके द्वारा दिये गये चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास 80,66,749.32 रूपये की संपत्ति है. उनकी चल संपत्ति 59,31,647.32 रूपये की है, जबकि उनके बैंक खाते में 46,15,513.32 रूपये हैं और उनमें से 41,823 रूपये उनके चुनाव व्यय खाते में हैं.

हलफनामे के मुताबिक 2019-20 में सुभेंदु अधिकारी की आय 1,115,715.00 रूपये थी और उनके पास फिलहाल 50,000.00 रूपये नकद है. अधिकारी के पास 5,45,000 रूपये की राष्ट्रीय बचत प्रमाणपत्र जमाराशि तथा 7,71,165रूपये का बीमा है. यह भी पढ़ें : SBI Alert: भारतीय स्टेट बैंक की यूपीआई सेवा आज रहेगी प्रभावित, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स

हलफनामे के अनुसार सुभेंदु अधिकारी के पास भूखंड समेत 46,21,102 रूपये की अचल संपत्ति है. उन्होंने माना है कि उनके विरूद्ध आपराधिक मामले लंबित हैं.

नंदीग्राम सीट पर मतदान एक अप्रैल को है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 14, 2021 01:22 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).