देश

Subhash Yadav Arrested: ED के छापे में 2 करोड़ कैश जब्त, लालू यादव के करीबी सुभाष यादव गिरफ्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी कारोबारी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को यादव के छह ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी.

Subhash Yadav Arrested: ED के छापे में 2 करोड़ कैश जब्त, लालू यादव के करीबी सुभाष यादव गिरफ्तार
Subhash Yadav

पटना, 10 मार्च : प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के करीबी कारोबारी सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया है. शनिवार को यादव के छह ठिकानों पर ईडी ने छापेमारी की थी.

सूत्रों का कहना का कि शनिवार को सुभाष यादव और उनके करीबी सहयोगियों से जुड़े पटना के छह परिसरों में ईडी की तलाशी में भ्रष्टाचार के महत्वपूर्ण सबूत मिले थे. इस दौरान दो करोड़ रुपए नकद और कई दस्तावेज बरामद किए गए. इसके बाद सुभाष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया. हालांकि ईडी के किसी अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है. यह भी पढ़ें : श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना से मन को हमेशा अद्भुत संतोष मिलता है : मोदी

सुभाष यादव बिहार में बालू कारोबारी हैं. वह मेसर्स ब्रॉडसन कमोडिटीज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक हैं. यह कंपनी शुरू से ही विवादों में रही है. सुभाष राजद के साथ जुड़े हैं. उन्होंने झारखंड के चतरा से वर्ष 2019 में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2024 11:20 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).