देश

Condoms Found in Students' Bags: छात्रों के स्कूल बैग से मिले कॉन्डम, चाकू और नशीले पदार्थ, नासिक के स्कूल में चौंकाने वाला खुलासा

महाराष्ट्र के नासिक जिले के एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 8वीं-9वीं के छात्रों के बैग से कॉन्डम, चाकू, नशीले पदार्थ और अन्य आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं. स्कूल प्रशासन ने तुरंत काउंसलिंग कर छात्रों को ऐसी चीजों से दूर रहने की सलाह दी. घटना के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी स्कूलों को रोजाना बैग चेक करने के निर्देश दिए हैं.

Condoms Found in Students' Bags: छात्रों के स्कूल बैग से मिले कॉन्डम, चाकू और नशीले पदार्थ, नासिक के स्कूल में चौंकाने वाला खुलासा

महाराष्ट्र के नासिक जिले के इगतपुरी तालुका स्थित घाटी गांव के एक प्राइवेट स्कूल में उस वक्त हड़कंप मच गया जब कक्षा 8वीं और 9वीं के छात्रों के बैग की तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं. स्कूल प्रशासन ने छात्रों की काउंसलिंग कर तुरंत कार्रवाई की, लेकिन यह घटना शिक्षा व्यवस्था और अभिभावकों की निगरानी पर कई सवाल खड़े कर गई है.

क्या-क्या मिला छात्रों के बैग में?

तलाशी के दौरान छात्रों के बैग से कॉन्डम, नशीले पदार्थ, चाकू, नक्कल (लोहे का पंच), साइकिल की चेन, ताश के पत्ते जैसी वस्तुएं मिलीं. यह सब तब हुआ जब स्कूल प्रबंधन ने छात्रों के हेयरस्टाइल पर कार्रवाई करते हुए बैग की भी जांच शुरू की थी.

प्रिंसिपल ने खुद की पहल

स्कूल के प्रधानाचार्य विवेक पवार ने बताया कि छात्रों की हरकतें पहले से ही संदिग्ध लग रही थीं. कुछ छात्रों के लंबे और स्टाइलिश बाल देखकर नाई को बुलाया गया और मौके पर ही बाल कटवाए गए. इस दौरान शिक्षकों को संदेह हुआ कि छात्र स्कूल में ही नशीले पदार्थों का सेवन कर रहे हैं. तलाशी के दौरान यह संदेह सच निकला.

तुरंत की गई काउंसलिंग

जिन छात्रों के बैग से आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं, उनकी तत्काल काउंसलिंग की गई. प्रधानाचार्य ने कहा, “हमारा काम केवल पढ़ाना नहीं है, बल्कि नैतिक जिम्मेदारी निभाना भी है. छात्रों को समझाया गया कि ये वस्तुएं अपराध की ओर ले जा सकती हैं. यदि यह व्यवहार जारी रहा तो पुलिस की कार्रवाई भी हो सकती है.”

शिक्षा विभाग भी हुआ सक्रिय

जिला शिक्षा अधिकारी नीलेश पाटिल ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी स्कूलों को आदेश दिया है कि वे प्रतिदिन छात्रों के बैग की जांच करें. साथ ही अभिभावकों से भी बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखने की अपील की गई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2025 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).