Gurugram Waterlogging: गुरुग्राम में बारिश और जलभराव के बीच स्कूल बसों के लिए सख्त गाइडलाइंस जारी; रूट पर तैनात होंगी क्रेन, नियमों का उल्लंघन पड़ेगा भारी

गुरुग्राम में भारी बारिश के बाद गंभीर जलभराव और ट्रैफिक जाम की समस्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों की सुरक्षा के लिए नए और कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं. उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में हुई अंतर-विभागीय बैठक में तय किया गया कि जलभराव वाले मार्गों और अंडरपासों से स्कूल बसें नहीं गुजरेंगी. इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस दिन में तीन बार रियल-टाइम अलर्ट जारी करेगी और संवेदनशील प्वाइंट्स पर क्रेन व टो-वाहन तैनात रहेंगे.

प्रतीकात्मक तस्वीर (File Image)

गुरुग्राम: मानसून के दौरान भारी बारिश और सड़कों पर जलभराव के चलते स्कूली बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गुरुग्राम जिला प्रशासन ने स्कूल बसों के संचालन को लेकर सख्त मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) लागू की है. जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (DDMA) के अध्यक्ष और उपायुक्त उत्तम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित अंतर-विभागीय समन्वय बैठक में ये नए दिशा-निर्देश तय किए गए.

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रतिकूल मौसम के दौरान किसी भी स्थिति में बच्चों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा और सभी संबंधित विभागों को रियल-टाइम समन्वय के साथ काम करने के निर्देश दिए गए हैं. यह भी पढ़ें: Gurugram: गुरुग्राम के सेक्टर 9 में भारी बारिश से धंसी सड़क, गड्ढे में समाया सीमेंट से लदा ट्रक (Video)

रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट: दिन में तीन बार जारी होंगे अलर्ट

नए नियमों के अनुसार, गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस और स्कूल प्रबंधन के बीच सूचनाओं का त्वरित आदान-प्रदान सुनिश्चित किया जाएगा:

गुरुग्राम स्कूल दिशानिर्देश

जलभराव वाले बस स्टॉप पर बच्चे नहीं छोड़े जाएंगे

प्रशासन ने बस चालकों और परिचालकों के लिए कड़े निर्देश जारी किए हैं:

संवेदनशील चौराहों पर टो-वाहन और हरियाणा रोडवेज की बैकअप बसें

स्कूल के पीक ऑवर्स (सुबह 7 से 9 बजे और दोपहर 12 से 3 बजे) के दौरान स्कूल बसों की निर्बाध आवाजाही के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं:

बेसमेंट में बच्चों को बैठाने पर रोक, बिजली सुरक्षा पर जोर

गाइडलाइंस में स्कूलों के आंतरिक बुनियादी ढांचे को लेकर भी कड़े निर्देश शामिल हैं:

Share Now