देश

यूपी के मेरठ में पिटबुल की चोरी का अजीबोगरीब मामला

एक तरफ जहां पिटबुल कुत्तों के हमले के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं, दूसरी तरफ एक पिटबुल की चोरी के मामले ने लोगों के होश उड़ा दिए. मामला, मेरठ का है, जहां ई-रिक्शा में बैठे चार लोग एक पिटबुल कुत्ते को चुराकर ले गए.

यूपी के मेरठ में पिटबुल की चोरी का अजीबोगरीब मामला
Pitbull Dog (Photo Credits: Twitter)

मेरठ (उत्तर प्रदेश), 29 सितंबर : एक तरफ जहां पिटबुल कुत्तों के हमले के मामले दिन पर दिन बढ़ते जा रहे हैं, दूसरी तरफ एक पिटबुल की चोरी के मामले ने लोगों के होश उड़ा दिए. मामला, मेरठ का है, जहां ई-रिक्शा में बैठे चार लोग एक पिटबुल कुत्ते को चुराकर ले गए.

पिटबुल ने कुछ देर बाद उन चारों चोरों पर हमला करना शुरू कर दिया. जिसके बाद वह कुत्ते को चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के गेट पर बांधकर फरार हो गए. पुलिस ने सोशल मीडिया पर कुत्ते की एक तस्वीर पोस्ट की. पोस्ट को देखने के बाद कई लोगों ने कुत्ते के मालिक होने का दावा किया. यह भी पढ़ें : विद्यार्थियों को नमक-भात परोसने वाली प्रधानाध्यापिका निलंबित

लेकिन जब कुत्ते का मालिक सुभाष चौधरी थाने आया और तो पिटबुल उन्हें देख तुरंत उनके पास दौड़ पड़ा. पिटबुल को आखिरकार मालिक को सौंप दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 29, 2022 12:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).