सोमवार को लाल निशान से खुले शेयर बाजार, सेंसेक्स 330 अंक गिरा

देश के सेंसेक्स सोमवार को गिरावट के साथ खुले और शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी से गिरावट दर्ज की गई. जहां प्रमुख सूचकांक 330 अंक गिर गए...

शेयर बाजार (Photo Credits: Pixabay)

मुंबई:  देश के सेंसेक्स सोमवार को गिरावट के साथ खुले और शेयर बाजार (Stock Market) में तेजी से गिरावट दर्ज की गई. जहां प्रमुख सूचकांक 330 अंक गिर गए वहीं निफ्टी में भी 103 अंक की गिरावट देखी गई. मुंबई स्टॉक एक्सचेंज (Bombay Stock Exchange) ऑइल एंड गैस सूचकांक के अतिरिक्त सभी सेक्टरों पर बिक्री का भारी दवाब रहा.

बीएसई के सेंसेक्स शुक्रवार को 38,164.61 पर बंद होने के बाद सोमवार को 38,016.76 पर खुले. बीएसई सोमवार सुबह 9.18 बजे 331.42 अंकों या 0.87 प्रतिशत गिरकर 87,833.19 पर था.

यह भी पढ़ें: शेयर बाजारों में मंगलवार को दिखी तेजी, सेंसेक्स रहा 268 अंक ऊपर

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी शुक्रवार को 11,456.90 पर बंद होने के बाद सोमवार को 11,393.65 पर खुला. यह 103.55 अंक या 0.90 प्रतिशत गिरकर 11,353.35 पर रहा. विदेशी संस्थागत निवेशकों ने शुक्रवार को 1,374.57 करोड़ रुपये के स्टॉक खरीदे जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 675.37 करोड़ रुपये के शेयरों की बिक्री की.

Share Now