भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच शेयर बाजार लाल निशान में बंद, सेंसेक्स 411 अंक फिसला
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 411.97 अंक या 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,334.81 और निफ्टी 140.60 अंक या 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,273.80 पर था. बाजार में गिरावट का नेतृत्व ऑटो, मेटल और रियल्टी सेक्टर ने किया.
मुंबई, 8 मई : भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार गुरुवार के कारोबारी सत्र में लाल निशान में बंद हुआ. कारोबार के अंत में सेंसेक्स 411.97 अंक या 0.51 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 80,334.81 और निफ्टी 140.60 अंक या 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,273.80 पर था. बाजार में गिरावट का नेतृत्व ऑटो, मेटल और रियल्टी सेक्टर ने किया. निफ्टी ऑटो इंडेक्स 1.90 प्रतिशत, निफ्टी मेटल 2.09 प्रतिशत और रियल्टी इंडेक्स 2.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ. इसके अलावा, पीएसयू बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, एनर्जी, इन्फ्रा और कमोडिटीज इंडेक्स लाल निशान में बंद हुआ.
लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप में भी गिरावट देखी गई. निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 1,058 अंक या 1.95 प्रतिशत की गिरावट के साथ 53,229.30 और निफ्टी स्मॉलकैप 100 इंडेक्स 234.20 अंक या 1.43 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 16,183.75 पर था. सेंसेक्स पैक में कोटक महिंद्रा बैंक, एक्सिस बैंक, टाइटन, एचसीएल टेक, टाटा मोटर्स, इन्फोसिस और टीसीएस टॉप गेनर्स थे. इटरनल (जोमैटो), एमएंडएम, मारुति सुजुकी, बजाज फाइनेंस, टाटा स्टील, भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व और पावर ग्रिड टॉप लूजर्स थे. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) पर 820 शेयर हरे निशान में, 2,027 शेयर लाल निशान में और 88 शेयर बिना किसी बदलाव के साथ बंद हुए थे. यह भी पढ़ें : सिंधु जल समझौता ऐतिहासिक भूल, सरकार पानी के इस्तेमाल की योजना तैयार करेगी : चौहान
आशिक इंस्टीट्यूशनल इक्विटी में टेक्निकल और डेरिवेटिव एनालिस्ट, सुंदर केवट ने कहा कि वैश्विक स्तर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरें स्थिर रखने के निर्णय के बाद बाजार में निवेशक सतर्क बने हुए हैं. अमेरिकी केंद्रीय बैंक द्वारा वैश्विक व्यापार तनाव के बीच महंगाई और बेरोजगारी बढ़ने के जोखिम बढ़ने की चेतावनी दी गई. भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सपाट हुई थी. सुबह 9:42 सेंसेक्स 40 अंक या 0.05 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80,706 और निफ्टी 33 अंक या 0.14 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 24,380 पर था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 08, 2025 04:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

