जम्मू कश्मीर: 9 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप, आंखे निकालकर प्राइवेट पार्ट में डाल दिया था तेजाब
बारामूला के एसएसपी (SSP) इम्तियाज हुसैन ने कहा कि बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. आरोपियों ने बच्ची की आंखें निकाल ली थीं और उसके प्राइवेट पार्ट में एसिड डाल दिया था.
श्रीनगर: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में नौ साल की बच्ची के साथ गैंगरेप के मामले में क्रूरता की सारी हदें पार कर दी गईं थीं. इस मामले ने कई सारे सवाल खड़े कर दिए है. घटना इंसानियत को झकझोर कर रख देगी. साथ ही आपको बहुत गुस्सा भी आएगा. जम्मू-कश्मीर पुलिस द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार पहले तो मासूम बच्ची के साथ गैंगरेप किया गया और फिर आरोपियों ने उसकी आंखें निकाल ली थीं और प्राइवेट पार्ट में एसिड डाल दिया था. इस मामले में जांच के बाद पुलिस ने बच्ची की सौतेली मां, सौतेले भाई समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है.
मामले पर बारामूला के एसएसपी (SSP) इम्तियाज हुसैन ने कहा कि बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी. आरोपियों ने बच्ची की आंखें निकाल ली थीं और उसके प्राइवेट पार्ट में एसिड डाल दिया था. हमने हत्या में इस्तेमाल हथियार और ऐसिड लाने के लिए इस्तेमाल किए गए प्लास्टिक केन को बरामद कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में दो नाबालिग सहित पांच लोगो का समावेश है. यह भी पढ़े-मंदसौर: बच्ची से गैंगरेप मामले में दो महीने से कम का ट्रायल, कोर्ट ने दोषियों को सुनाई फांसी की सजा
गौरतलब है कि 2 सितंबर को लापता लड़की का शव उसके घर से एक किलोमीटर दूर सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ था. वही शव के बरामद होने से पहले बच्ची के पिता ने अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी.
जम्मू-कश्मीर पुलिस के अनुसार पीड़िता की सौतेली मां फहमीदा उससे नफरत करती थी और अपने पति की दूसरी पत्नी से जलन के कारण ही उसने इस वारदात को अंजाम दिया. जांच में यह भी पता चला की पीड़िता की मां उसे जंगल में लेकर गई थी, जहां उसने अपने बेटे और तीन अन्य साथियों के साथ पूरी वारदात को अंजाम दिया.
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2018 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

