देश

धारा 370 रद्द: हेल्मेट कंपनी स्टीलबर्ड ने जम्मू-कश्मीर में फैक्ट्री लगाने की पेशकश की

एशिया की सबसे बड़ी हेल्मेट कंपनी स्टीलबर्ड हाईटेक ने जम्मू-कश्मीर में विनिर्माण संयंत्र लगाने की पेशकश की है। सरकार ने सोमवार को ही जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटा दिया है

धारा 370 रद्द: हेल्मेट कंपनी स्टीलबर्ड ने जम्मू-कश्मीर में फैक्ट्री लगाने की पेशकश की
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

नई दिल्ली: एशिया की सबसे बड़ी हेल्मेट कंपनी स्टीलबर्ड हाईटेक ने जम्मू-कश्मीर में विनिर्माण संयंत्र लगाने की पेशकश की है. सरकार ने सोमवार को ही जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को हटा दिया है. स्टीलबर्ड ने सरकार के कदम का स्वागत करते हुए कहा कि इससे कश्मीर घाटी में नई औद्योगिक क्रांति शुरू होगी और साथ ही वहां के नागरिकों को रोजगार भी मिल सकेगा . स्टीलबर्ड हेल्मेट्स के चेयरमैन सुभाष कपूर ने कहा, ‘‘अनुच्छेद 370 को हटाने के लिए.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह द्वारा उठाया गया यह बहुप्रतीक्षित कदम है। इस शानदार कदम से यह सुनिश्चित होगा कि कश्मीर घाटी भारत की मुख्याधारा में शामिल होगी और हमारे देश के सामूहिक विकास का हिस्सा बन सकेगी।’’उन्होंने कहा कि अभी तक जम्मू-कश्मीर में ज्यादातर विनिर्माण गतिविधियां कृषि और हस्तशिल्प तक सीमित हैं. यह भी पढ़े: बीजेपी ने दिया बयान, कहा- अनुच्छेद 370 ने जम्मू-कश्मीर को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और आतंकवाद दिया

उन्होंने कहा, ‘‘हम अक्टूबर में होने वाले निवेशक सम्मेलन के अनुरूप वहां विनिर्माण संयंत्र लगाने की योजना बना रहे हैं। हमें उम्मीद है कि इससे कंपनियों को घाटी में मुक्त तरीके से समान नियमों के तहत काम करने में मदद मिलेगी.’’कंपनी के प्रबंध निदेशक राजीव कपूर ने कहा, ‘‘हमारा मानना है कि नई परिवेश में कंपनियां सथानीय कारोबारियों के साथ मिलकर नई शुरुआत करेंगी। विभिन्न राज्यों में इसी तरह की शुरुआत के साथ प्रगति हुई है। यह शुरुआत स्थानीय लोगों के लिये बेहतर अवसर पैदा करेगी.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2019 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).