भारत से रिश्ते सुधारने के लिए 4 दिन भारत की यात्रा करेंगे श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे, चीन की होगी पैनी नजर

महिंदा को 45 करोड़ डॉलर की उस ऋण सुविधा के क्रियान्वयन को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने नवंबर में नयी दिल्ली में गोटबाया की यात्रा के दौरान वादा किया था.

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे | (Photo: Wikimedia Commons)

श्रीलंका के प्रधानमंत्री महिंदा राजपक्षे चार दिवसीय राजकीय यात्रा पर शुक्रवार को भारत आएंगे और इस दौरान वह व्यापार, रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा सहयोग समेत कई अहम मुद्दों पर बातचीत करेंगे. राजपक्षे के कार्यालय ने यहां बृहस्पतिवार को यह घोषणा की. महिंदा राजपक्षे के छोटे भाई गोटबाया राजपक्षे के नवंबर में राष्ट्रपति चुने जाने के बाद से यह उनकी पहली विदेश यात्रा होगी. महिंदा राजपक्षे की यात्रा सात फरवरी से आरंभ होगी. श्रीलंकाई प्रधानमंत्री इस दौरान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे. महिंदा के कार्यालय ने एक बयान में कहा, ‘‘तय बैठकें दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद संबंधों को आगे बढ़ाएंगी.’’

बयान में कहा गया है कि महिंदा को 45 करोड़ डॉलर की उस ऋण सुविधा के क्रियान्वयन को अंतिम रूप दिए जाने की उम्मीद है जिसका प्रधानमंत्री मोदी ने नवंबर में नयी दिल्ली में गोटबाया की यात्रा के दौरान वादा किया था.

बयान में कहा गया है, ‘‘उप-क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा सहयोग बढ़ाने के लक्ष्य के साथ दोनों देशों के प्रतिनिधिमंडलों के बीच रक्षा एवं समुद्री सुरक्षा पहलों के तहत अहम मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है. इन पहलों में श्रीलंका-भारत वार्षिक रक्षा वार्ता और भारत एवं मालदीव के साथ त्रिपक्षीय समुद्री सुरक्षा सहयोग शामिल है.’’ बयान में कहा गया है कि इस यात्रा के दौरान राजपक्षे वाराणसी, सारनाथ, बोधगया और तिरुपति के धार्मिक स्थलों पर भी जाने के इच्छुक हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड