श्रीलंका में भीषण गोलीबारी के बाद 15 की मौत, अब तक 10 गिरफ्तार

श्रीलंका के कल्मुनाई शहर में सेना और एक सशस्त्र समूह के बीच हुई भीषण गोलीबारी के बाद 15 लोग मारे गए. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

कोलंबो: श्रीलंका के कल्मुनाई शहर में सेना और एक सशस्त्र समूह के बीच हुई भीषण गोलीबारी के बाद 15 लोग मारे गए. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने कहा कि करीब 70 संदिग्ध आत्मघाती हमलवारों की तलाश की जा रही है. समाचार एजेंसी सिन्हुआ को एक सैन्य अधिकारी ने बताया कि श्रीलंका की सेना ने जब एक इस्लामिक आतंकवादी संगठन से जुड़े सशस्त्र समूह द्वारा प्रयोग किए जाने वाले घर पर छापेमारी की तो आतंकवादियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। कुछ आत्मघाती हमलावारों ने बाद में खुद को घर के अंदर ही उड़ा लिया.

डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, तीन महिला, छह बच्चे और तीन पुरुष का शव घर से बरामद किया गया। तीन और संदिग्ध आत्मघाती हमलावर के शव को घर से बाहर बरामद किया गया. आसपास के क्षेत्रों में भी आतंकवादियों के छिपे होने की आशंका को देखते हुए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है. वहीं, कल्मुनाई और आसपास के क्षेत्रों में शुक्रवार की रात से लगा कर्फ्यू अब तक लागू है. शुक्रवार की शाम को सैन्य अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा बलों को पूर्व के अंपारा जिले के एक घर से इस्लामिक स्टेट के झंडे, साहित्य और अन्य चीजें मिली हैं. यह भी पढ़े: श्रीलंका सीरियल ब्लास्ट: तबाही मचाने से पहले होटल में बुफे की लाइन में लगा था हमलावर

ऐसा अनुमान है कि यह आतंकवादी संगठनों का शपथ-स्थल था. शुक्रवार को देशभर से 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया। नई गिरफ्तारियों समेत रविवार को ईस्टर के दिन हुए विस्फोटों के बाद अब तक 80 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. श्रीलंका के प्रधानमंत्री रानिल विक्रमसिंघेने कहा कि अधिकारी अब अपना ध्यान आतंकवादी समूह से सहानुभूति रखने वाले और समर्थकों के धर दबोचने पर लगा रहे हैं. गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा, "70 लोगों को खोजा जा रहा है, जिनमें से कुछ खुद को उड़ाने में सक्षम हैं. ईस्टर रविवार को हुए विस्फोटों में 253 लोग मारे गए थे और 500 लोग घायल हुए थे.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड