एजेंसी न्यूज

Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में स्पूतनिक वी टीकाकरण में हुई और देरी

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र के विभिन्न निजी अस्पतालों में कोविड-19 रोधी रूसी टीका ‘स्पूतनिक-वी’ लगाए जाने की प्रक्रिया में देरी हो गई है. अपोलो हॉस्पिटल्स के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें टीकाकरण संबंधी तिथियों के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं है.’’

Delhi-NCR: दिल्ली-एनसीआर में स्पूतनिक वी टीकाकरण में हुई और देरी
कोरोना वैक्सीन (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 27 जून : दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) क्षेत्र के विभिन्न निजी अस्पतालों में कोविड-19 रोधी रूसी टीका ‘स्पूतनिक-वी’ लगाए जाने की प्रक्रिया में देरी हो गई है. अपोलो हॉस्पिटल्स के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘‘हमें टीकाकरण संबंधी तिथियों के बारे में स्पष्ट रूप से जानकारी नहीं है.’’ इससे पहले, यहां इंद्रप्रस्थ अपोलो ने कहा था कि वह वह स्पूतनिक वी टीका लगभग 25 जून तक लगाना शुरू कर देगा. ‘मधुकर रेनबो चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल’ के एक अधिकारी ने बताया कि अस्पताल को हैदराबाद स्थित डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज से स्पूतनिक वी की खुराक अभी नहीं मिली है. उल्लेखनीय है कि डॉ. रेड्डीज लैबोरेटरीज देश में इस टीके की विपणन साझेदार है.

अधिकारी ने कहा, ‘‘आपूर्तिकर्ताओं की ओर से देरी हो रही है. उन्होंने इसका कोई विशेष कारण नहीं बताया है. मुझे लगता है कि इसका कारण टीके की दोनों खुराकों की एक साथ आपूर्ति करना हो सकता है.’’ स्पूतनिक वी में दो अलग-अलग वायरस का उपयोग किया गया है जो मनुष्यों में सामान्य सर्दी (एडेनोवायरस) का कारण बनते हैं. यह भी पढ़ें : Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश में होंगे 5 अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, ऐसा करने वाला देश का एकमात्र राज्य

इस टीके की 21 दिन के अंतराल पर दी जाने वाली दोनों खुराक अलग-अलग हैं और इन्हें आपस में बदला नहीं जा सकता.

फोर्टिस हेल्थकेयर ने कहा था कि वह गुरुग्राम और मोहाली स्थित अपने अस्पतालों में स्पूतनिक वी उपलब्ध कराएगा, लेकिन उसने भी अब तक लोगों को रूसी टीका देना शुरू नहीं किया है

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 27, 2021 03:23 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).