SpiceJet Flight: मदुरै से दुबई जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट में तकनीकी खराबी, चेन्नई में विमान की इमरजेंसी लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित

मदुरै से दुबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG23 किसी बड़े हादसे से बच गई. सोमवार को हवा में तकनीकी खराबी के शक के चलते इसे चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. फ्लाइट में 160 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे

(Photo Credits: Pixabay)

SpiceJet Flight Emergency Landing: मदुरै से दुबई जा रही स्पाइसजेट की फ्लाइट SG23 किसी बड़े हादसे से बच गई. सोमवार को हवा में तकनीकी खराबी के शक के चलते इसे चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. फ्लाइट में 160 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे. सूत्रों के मुताबिक, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं. हालांकि, एयरलाइन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

चार दिन पहले भी हुई थी इमरजेंसी लैंडिंग

यह घटना चार दिन पहले हुई एक और घटना के बाद सामने आई है, जब पटना जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट को दिल्ली से टेकऑफ करने के थोड़ी देर बाद ही क्रू ने तकनीकी गड़बड़ी का शक होने पर वापस लौटना पड़ा था. यह भी पढ़े: Air India Flight AI2913 Emergency Landing: एयर इंडिया का इंदौर जा रहा विमान खराबी के कारण दिल्ली वापस लौटा

अगस्त में भी हुई थी मिड-एयर इमरजेंसी

इसी तरह की एक और घटना अगस्त महीने में हुई थी, जब दिल्ली से श्रीनगर जा रही स्पाइसजेट फ्लाइट में मिड-एयर तकनीकी समस्या आने के बाद श्रीनगर में इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी थी. उस फ्लाइट में 205 यात्री और 7 क्रू मेंबर सवार थे.

SG23 फ्लाइट की तकनीकी जांच जारी

फिलहाल SG23 फ्लाइट की तकनीकी जांच जारी है और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था मुहैया कराई जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Ganeshotsav 2026: चेन्नई के कोलाथुर में 12,000 सफेद शंखों से बनी 40 फीट ऊंची गणेश प्रतिमा स्थापित, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु; VIDEO

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India Women vs Sri Lanka Women, Women's Asia Cup 2026 Final Live Score Update: दुबई में टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच खिताबी जंग आज, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट