Second Opposition Party Meeting: बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में हिस्सा लेंगी सोनिया गांधी

कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में हिस्सा लेंगी इसमें 24 दलों की भागीदारी भी होगी

Sonia Gandhi (Photo: Facebook)

नई दिल्ली, 12 जुलाई: कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में होने वाली विपक्षी दलों की दूसरी बैठक में हिस्सा लेंगी इसमें 24 दलों की भागीदारी भी होगी सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी सूत्रों के मुताबिक बैठक का निमंत्रण एमडीएमके, केडीएमके, वीसीके, आरएसपी, फॉरवर्ड ब्लॉक, आईयूएमएल, केरल कांग्रेस (जोसेफ) और केरल कांग्रेस (मणि) को भी दिया गया है. यह भी पढ़े: Opposition Party Meeting: उद्धव का फडणवीस पर पटलवार, कहा-जानबूझकर महबूबा मुफ्ती के बगल में बैठा

बैठक की मेजबानी कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दारमैया करेंगे सूत्रों ने कहा कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा आमंत्रित किए जाने के बाद सोनिया गांधी बैठक में शामिल होंगी 23 जून को पटना में हुई पहली बैठक में खड़गे, राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव (संगठन) के.सी. वेणुगोपाल और कई अन्य लोग शामिल हुए थे.

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा अपने आवास पर बुलाई गई बैठक में 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा के खिलाफ रणनीति बनाने के लिए पार्टियों को एक मंच पर लाया गया था बैठक में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार, शिव सेना (यूबीटी) नेता उद्धव ठाकरे, पीडीपी प्रमुख महबूबा मुफ्ती, एनसी नेता उमर अब्दुल्ला और अन्य ने हिस्सा लिया था

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट